scriptछात्र ने ऑनलाइन किया 200 लड़कियों का पीछा, धमकाया-ऐंठे पैसे | Hyderabad: Student Allegedly Stalked 200 Young Women Online | Patrika News
क्राइम

छात्र ने ऑनलाइन किया 200 लड़कियों का पीछा, धमकाया-ऐंठे पैसे

आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद में एक इंजीनियरिंग स्टूडेंट पर ऑनलाइन लड़कियों का पीछा करने का आरोप लगा

Sep 11, 2015 / 09:44 pm

सुभेश शर्मा

majid

majid

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद में एक इंजीनियरिंग स्टूडेंट पर ऑनलाइन लड़कियों का पीछा करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि माजिद नाम का ये छात्र फेसबुक के जरिए लड़कियों का पीछा करता था। 21 वर्षीय माजिद ने खुद का फेसबुक अकाउंट एक लड़की के नाम पर बनाया था और उसकी फ्रेंड लिस्ट में करीब 200 लड़कियां थी। उसकी फ्रेंड लिस्ट में शामिल ज्यादातर लड़कियां शहर के टॉप के स्कूलों और कॉलेजों में पढऩे वाली थी।

माजिद को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस का कहना है कि माजिद लड़कियों से पैसे और उनकी न्यूड तस्वीरें मांगता था। अगर कोई लड़की ऐसा करने से मना करती थी तो वो उसे उसके सिक्रेट्स सार्वजनिक करने की धमकी देता था। माजिद खुद एक थर्ड इयर कंप्यूटर साइंस का स्टूडेंट है। बताया जा रहा है कि उसने करीब आठ लड़कियों को धमका कर उनसे उनकी तस्वीरें मंगवाई है। वहीं एक लड़की ने तस्वीर भेजने से इनकार किया तो उसने उससे 86 हजार रुपए मांगे और लड़की को बदनामी के डर से उसे पैसे भी देने पड़े।

पुलिस ने अपने बयान में कहा है कि माजिद की पहचान के बारे में उन्हें तब पता चला जब एक छात्रा ने उसके बारे में अपनी मां से शिकायत की। इसके बाद छात्रा की मां ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर सीवी आनंद ने कहा, ऑनलाइन में इस तरह के खतरें गुप्त हैं। स्कूलों को साइबर एक्सपर्ट्स को लाना चाहिए ताकि वे युवाओं को सिखा सके कि ऑनलाइन किस तरह सुरक्षित रहा जा सकता है।

Home / Crime / छात्र ने ऑनलाइन किया 200 लड़कियों का पीछा, धमकाया-ऐंठे पैसे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो