scriptविदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाला OLA का ड्राइवर गिरफ्तार | Jaipur: Ola driver arrested for molesting Foreigner girl | Patrika News
क्राइम

विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाला OLA का ड्राइवर गिरफ्तार

राजस्थान पुलिस ने फिनलैंड की एक युवती से छेड़छाड़ के आरोप में शुक्रवार को एक ओला टैक्सी चालक को गिरफ्तार किया

Sep 04, 2015 / 11:27 pm

सुभेश शर्मा

ola cabs

ola cabs

जयपुर। राजस्थान पुलिस ने फिनलैंड की एक युवती से छेड़छाड़ के आरोप में शुक्रवार को एक ओला टैक्सी चालक को गिरफ्तार किया। युवती एक कंपनी में इंटर्न है। उसने शास्त्री नगर थाने में दी गई अपनी शिकायत में कहा है कि चालक ने उसके साथ उस वक्त छेड़छाड़ की कोशिश की जब वह टैक्सी में एक होटल से अपने निवास स्थान जा रही थी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “वारदात शुक्रवार रात एक बजे हुई। लड़की ने दिन में शिकायत दर्ज कराई। हमने चालक को एक महिला के शीलभंग की कोशिश के लिए आपराधिक बल प्रयोग करने से जुड़ी भारतीय दंड संहिता की धारा 354 के तहत गिरफ्तार किया है। चालक से पूछताछ जारी है।”

पुलिस ने बताया कि, फिनलैंड की इस महिला ने डिनर के बाद अपने होटल जाने के लिए जाने के लिए कैब बुक कराई थी। वह एक प्राइवेट फर्म में तीन महीनों की इंटर्नशिप के लिए आई थी और पिछले एक महीने से शहर में रह रही थी। मिली जानकारी के अनुसार महिला और उसके साथियों ने शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया ड्राइवर को गिरफ्तार किया।

वहीं पुलिस ने कैब को जब्त कर लिया है और ड्राइवर को शनिवार को मामले की जांच के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि पुलिस ने फरवरी में दो लोगों को विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में गिरफ्तार किया था, जिसमें एक व्यक्ति ओला कैब का ड्राइवर था।

Home / Crime / विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाला OLA का ड्राइवर गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो