भारत ने अपने सैनिकों के लिए क्यों मंगवाए अमेरिकी कपड़े? इस समस्या से दिलाएंगे निजात
दोषियों के लिए मौत की सजा की मांग की।
पुलिस सूत्रों ने कहा कि युवती को स्थानीय लोगों ने देखा और उसे कुलगाम जिले के एक अस्पताल में बेहोश अवस्था में भर्ती कराया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए उसे श्रीनगर के एक अस्पताल में भेज दिया गया।
सूत्रों ने कहा कि पुलिस स्टेशन में एफआईआर करवाने के बाद अभी तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। युवती के पैतृक गांव में लोगों ने सड़क को बाधित कर दिया और दोषियों के लिए मौत की सजा की मांग की।
भारतीय महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक देश
आपको बता दें कि यह कोई पहली घटना नहीं है, जिसने मानवता को शर्मसार किया है। इससे पहले निर्भया रेप केस (2012), उन्नाव रेप केस (2017), कठुआ रेप केस (2018) और हैदराबाद रेप कम मर्डर केस (2019) जैसी घटनाएं रह-रह कर भारत में सामने आती रही हैं। 2018 में थॉमस रॉयटर्स फाउंडेशन की ओर से किए गए सर्वेक्षण में भारतीय महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक देश का दर्जा दिया है।
Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी से दिल्ली में बढ़ी सर्दी, क्या इस बार ठंड तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड?
हर दिन रेप के 88 मामले दर्ज
वहीं, नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में 2019 में हर दिन रेप के 88 मामले दर्ज किए गए। पिछले साल यानी 2019 की बात करें तो रेप के कुल 32,033 केस दर्ज किए गए हैं। एनसीआरबी के अनुसार महिलाओं के प्रति होने वाला यह क्राइम केवल 10 प्रतिशत ही है। विशेषज्ञों का तो यहां तक कहना है कि अगर सही आंकड़े सामने आएं तो तस्वीर और भी डरावनी हो सकती है।