scriptदेवघरः पेड़ में घुसी तेज रफ्तार बस के उड़े परखच्चे, पांच लोगों की मौत और 17 घायल | Jharkhand: 5 dead in road accident at Deoghar, bus collides with tree | Patrika News
क्राइम

देवघरः पेड़ में घुसी तेज रफ्तार बस के उड़े परखच्चे, पांच लोगों की मौत और 17 घायल

बिहार में रविवार सुबह-सुबह हुई ट्रेन दुर्घटना से पहले झारखंड में एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 17 घायल हैं।

नई दिल्लीFeb 03, 2019 / 03:10 pm

अमित कुमार बाजपेयी

बस दुर्घटना

प्रतीकात्मक तस्वीर

रांची। बिहार में रविवार सुबह-सुबह हुई ट्रेन दुर्घटना से पहले झारखंड में एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 17 घायल हैं। यह हादसा झारखंड में एक बस के पेड़ से टकराने पर हुआ। बस दुमका से मारगोमुंडा लौट रही थी।
यह बस सारठ-पालीजोरी मार्ग पर कछुआबांक के पास एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे में सात साल के एक बच्चे समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
बस हादसा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
बस हादसा (प्रतीकात्मक तस्वीर) IMAGE CREDIT:
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सभी मृतक मारगोमुंडा थाना के बाघमारा क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। इनमें से चार की पहचान की जा चुकी है। बताया जा रहा है कि यह सभी यात्री झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लेकर वापस लौट रहे थे।
यह बस शनिवार देर रात 2:15 बजे दुमका से चली थी। घायल यात्रियों के अनुसार चालक इस बात से नाराज होकर तेज रफ्तार में बस चला रहा था कि यात्रियों ने बैठने में देरी कर दी।
रिपोर्ट की मानें तो मृतकों में सूरजमनी सोरेन (40 वर्ष), पानवती बेसरा (42 वर्ष), बदन हांसदा (60 वर्ष), सुनील मरांडी (7 वर्ष) और एक गर्भवती महिला शामिल थी। हालांकि गर्भवती की पहचान नहीं हो सकी है।
हादसे में घायल हुए 17 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। गंभीर रूप से घायलों को देवघर के सदर अस्पताल में रेफर किया गया है। जबकि सीएचसी सारठ में भी घायलों का इलाज किया जा रहा है।
Read the Latest crime news in hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Crime samachar पत्रिका डॉट कॉम पर.

Home / Crime / देवघरः पेड़ में घुसी तेज रफ्तार बस के उड़े परखच्चे, पांच लोगों की मौत और 17 घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो