क्राइम

झारखंड: दुमका पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दस लाख का इनामी नक्सली ढेर

झारखंड पुलिस ने 10 लाख के इनामी नक्सली शाहदेव राय को मार गिराया है।

नई दिल्लीJan 14, 2019 / 07:49 pm

Anil Kumar

झारखंड: दुमका पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दस लाख का इनामी नक्सली ढेर

दुमका। 2019 के पहले महीने में झारखंड पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल 10 लाख का इनामी नक्सली को दुमका पुलिस ने मार गिराया है। रविवार को हुए इस मुठभेड़ में पुलिस ने जोनल कमांडर-रैंक माओवादी कैडर ताल दा उर्फ शाहदेव राय को मार गिराया। बताया जा रहा है कि शाहदेव जुलाई 2013 में पाकुड़ जिले के पुलिस अधीक्षक अमरजीत बलिहार की हत्या का आरोप था। साथ ही साथ कई अन्य हत्याओं और लूट में भी वांछित था। पुलिस ने अपने बयान में बताया है कि रविवार की सुबह सात बजे एक मुठभेड़ में नक्सली शाहदेव राय को मार गिराया गया।

पिकनिक मनाने गई दो नाबालिग लड़कियों से सात दिनों तक गैंगरेप, मामला दर्ज

पुलिस को 2019 में मिली पहली बड़ी कामयाबी

आपको बता दें कि मारे गए खूंखार नक्सली शाहदेव राय पर 10 लाख रुपए का इनाम था। अतिरिक्त महानिदेशक (संचालन) आरएल मीणा ने बताया कि 2019 में माओवादियों के साथ एनकाउंटर की ये पहली बड़ी कामयाबी है। उन्होंने यह भी बताया कि दुमका जिले के शकरिपाड़ा पुलिस थाना सीमा के तहत चातुपदा जंगलों में माओवादियों के होने की एक गुप्त सूचना मिली। इस सूचना के आधार पर पुलिस बल ने कार्ररवाई की और फिर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में शाहदेव राय को मार गिराया गया, जबकि 20 सदस्य भागने में कामयाब रहे। इस मुठभेड़ के बाद पुलिस ने जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया। जिसमें नक्सलियों के पास से एक इंसास और एक एके-47 राइफल, 400 जिंदा और 50 जले हुए कारतूस जब्त किए हैं। बता दें कि इससे पहले दिसंबर 2018 में पुलिस ने 20 माओवादियों को पकड़ा और मार गिराया था।

 

Read the Latest Crime news in hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Crime samachar पत्रिका डॉट कॉम पर.

Home / Crime / झारखंड: दुमका पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दस लाख का इनामी नक्सली ढेर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.