scriptपिकनिक मनाने गई दो नाबालिग लड़कियों से सात दिनों तक गैंगरेप, मामला दर्ज | Gangrape with two minor girls who went on a picnic for seven days, Accused arrested | Patrika News
क्राइम

पिकनिक मनाने गई दो नाबालिग लड़कियों से सात दिनों तक गैंगरेप, मामला दर्ज

झारखंड के जगन्नाथपुर इलाके में दो नाबालिग लड़कियों के साथ सात दिनों तक गैंगरेप का मामला सामने आया है।

नई दिल्लीJan 12, 2019 / 07:35 pm

Anil Kumar

पिकनिक मनाने गई दो नाबालिग लड़कियों से सात दिनों तक गैंगरेप, मामला दर्ज

पिकनिक मनाने गई दो नाबालिग लड़कियों से सात दिनों तक गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार

रांची। सरकार और प्रशासन के तमाम दावों के बाद भी महिलाओं और लड़कियों के साथ हो रहे अपराधों में लगाम नहीं लग पा रहा है। इसी कड़ी में झारखंड के जगन्नाथपुर इलाके में दो नाबालिग लड़कियों के साथ सात दिनों तक गैंगरेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियां पिकनिक मनाने गई थी। फिलहाल पुलिस ने पीड़िताओं की बयान के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

झारखंड सरकार ने एक दिन में एक लाख युवाओं दी नौकरी, प्रदान किया गया सांकेतिक ऑफर लेटर

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि पुलिस ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया है कि दोनों लड़कियां नाबालिग है। एक की उम्र 13 और दूसरे की 17 वर्ष है। पुलिस के मुताबिक टाटीसिल्वा के रहने वाले युवक ने 17 वर्षीय एक लड़की को पिकनिक मनाने के नाम पर बुलाया था। लड़की ने अपने साथ एक 13 वर्षीय लड़की को भी साथ ले गई थी। जब दोनों टाटीसिल्वा पहुंची तो आरोपी ने उसे बंधक बना लिया और फिर सात दिनों तक उसके साथ दरिंदगी की। पुलिस ने आरोपी की पहचान बादल और मनीष नामक युवक के रूप में की है।

शर्मनाक: शादी का झांसा देकर 10वीं की छात्रा को बनाया बंधक, सात दिनों तक किया रेप

पुलिस ने दर्ज किया मामला

बता दें कि दोनों लड़कियों ने पुलिस को बताया है कि करीब 15 दिन पहले आरोपी बादल ने उसे फोनपर बातचीत करते हुए दोस्ती हुई थी। इसके बाद उसने पिकनिक मनाने के लिए टाटीसिल्वा बुलाया था। सात जनवरी को जब 13 वर्षीय लड़की घर में नहीं मिली तो उसके पिता ने 17 वर्षीय लड़की पर अपहरण का आरोप लगाकर FIR दर्ज कराया। हालांकि जब यह बात सामने आई कि दोनों के साथ रेप किया गया है तो पैरों तले सबकी जमीन खिसक गई। इधर पुलिस ने दोनों लड़कियों के जरिए ही दोनों आरोपियों को फोन कर बुलवाया। लेकिन दोनों ने अपने जगह पर दो दास्तों को भेज दिया। अब पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने इससे पहले कोर्ट में 164 का बयान भी दर्ज करवा लिया है। पुलिस ने दोनों लड़कियों का मेडिकल भी कराया है और दोनों को अपने साथ ही रखा है। दोनों पीड़िताओं के साथ उनके परिजन भी हैं।

 

 

 

 

Read the Latest Crime news in hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Crime samachar पत्रिका डॉट कॉम पर.

Home / Crime / पिकनिक मनाने गई दो नाबालिग लड़कियों से सात दिनों तक गैंगरेप, मामला दर्ज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो