क्राइम

केरल: सामाजिक कार्यकर्ता रेहाना फातिमा गिरफ्तार, धार्मिक भावना ठेस पहुंचाने का आरोप

रेहाना फातिमा पर फेसबुक पोस्ट के जरिए धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का आरोप है।

नई दिल्लीNov 27, 2018 / 03:14 pm

Saif Ur Rehman

करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन के लिए पाकिस्तान पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू

तिरुवनंतपुरम। सामाजिक कार्यकर्ता रेहाना फातिमा को गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार को अक्टूबर में सबरीमला मंदिर में जाने का प्रयास करने वाले कार्यकर्ता को पथानमथिट्टा पुलिस ने गिरफ्तार किया। रिहाना पर फेसबुक पोस्ट के माध्यम से धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है। पोस्ट के जरिए कथित रूप से अयप्पा भक्तों की भावनाओं को चोट पहुंचाने का आरोप है। अब उनसे पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़ें

इमरान खान के बुलावे पर फिर पाकिस्तान पहुंचे सिद्धू, कल करतापुर साहिब कॉरिडोर शिलान्यास में लेंगे हिस्सा

क्या था पोस्ट में?
पथानमथिट्टा पुलिस ने रेहाना फातिमा के खिलाफ 22 अक्टूबर को कथित तौर पर समाज को बांटने वाली पोस्ट के लिए मामला दर्ज किया था। रेहाना ने अपनी फेसबुक पर एक फोटो शेयर की थी। जिसपर कुछ लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई। 30 सितंबर को रेहाना ने फेसबुक पर अपने फोटो शेयर किए थे। जिसमें वह अयप्पा भक्त की तरह दिख रही थीं, गले में रुद्राक्ष की माला भी पहनी हुई थी। पोस्ट का शीर्षक था ‘तात्वमासी’। इसके बाद सबरीमला समृद्धि समिति द्वारा शिकायत की गई, इस मामले में बाद में मामला दर्ज किया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि सोशल मीडिया पर रेहाना ने पोस्ट कर उनकी धार्मिक भावनाओं को नुकसान पहुंचाया है। फातिमा के खिलाफ आईपीसी की धारा 295 ए (जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्य, जिसका उद्देश्य किसी भी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को/ अपने धर्म या धार्मिक मान्यताओं का अपमान करना है) के तहत मामला दर्ज हुआ है।
कौन है रेहाना?
रेहाना फातिमा केरल की रहने वाली हैं। हाल ही में वह सबरीमाला के अयप्पा मंदिर में प्रवेश करने की कोशिश की थी। जिसके बाद केरल मुस्लिम जमात काउंसिल ने रेहाना को मुस्लिम समुदाय से निष्कासित कर दिया था। वह दो बच्चों की मां हैं और सरकारी कर्मचारी हैं। वह पहले भी रुढ़िवादी सोच के खिलाफ आवाज उठाती रहीं हैं।

Home / Crime / केरल: सामाजिक कार्यकर्ता रेहाना फातिमा गिरफ्तार, धार्मिक भावना ठेस पहुंचाने का आरोप

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.