श्रीनगर। घाटी में मंगलवार को सेना के जवानों ने जिस लश्कर कमांडर अबू दुजाना को मार गिराया था, उससे जुड़ी अब एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है दुजाना के एनकाउंटर में उसी पूर्व प्रेमिका ने अहम किरादार अदा किया है। दुजाना की पूर्व प्रेमिका ने ही सुरक्षाबलों के लिए दुजाना की मुखबिरी की थी, जिसकी वजह से अबू दुजाना का खात्मा हो सका।