scriptलोकसभा चुनाव: बिहार के बांका में बवाल, चली गोली, पुलिस की ओर से भी फायरिंग | lok sabha election: firing in banka | Patrika News
क्राइम

लोकसभा चुनाव: बिहार के बांका में बवाल, चली गोली, पुलिस की ओर से भी फायरिंग

दूसरे चरण के लिए वोटिंग खत्म
बांका के शंभुगंज के रामचुआ गांव में फायरिंग
बंगाल में भी भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

नई दिल्लीApr 18, 2019 / 06:15 pm

Kaushlendra Pathak

firnig

लोकसभा चुनाव: बिहार के बांका में बवाल, चली गोली, पुलिस की ओर से भी फायरिंग

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए वोटिंग खत्म हो चुकी है। लोकतंत्र के इस महाकुंभ में लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। मतदान के दौरान कई जगहों पर हिंसक घटनाएं बी हुई हैं। वहीं, बिहार के बांका में काफी बवाल मच गया है। दो पक्षों में तनाव के बीच गोली चलने की खबर आ रही है। इतना ही माहौल बिगड़ता देख पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई है।
बांका में बवाल

जानकारी के मुताबिक, बांका लोकसभा सीट पर मतदान जारी है। लेकिन, शंभुगंज के रामचुआ गांव में मतदान केन्द्र पर अचानक तनाव बढ़ गया है। पुलिस के अनुसार दो पक्षों के बीच मामला इतना बिगड़ गया कि गोलीबारी शुरू हो गई। वहीं, बिगड़ता माहौल देखकर पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई। हालांकि, अभी तक तनापूर्व बना हुआ है। वहीं, बंगाल के चौपर में भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हो गई। मामला इतना बिगड़ गया कि दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इतना ही नहीं बूथ के अंदर EVM मशीन को भी तोड़ दी गई । इस घटना से बूथ पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले को शांत कराया। साथ ही घटना की छानबीन शुरू कर दी गई है। इससे पहले कुछ लोगों को वोटिंग करने से भी रोका गया, तो कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाइवे को ब्‍लॉक कर दिया। जिसके बाद सुरक्षाबल को लाठीचार्ज के साथ-साथ आंसू गैस के गोले दागने पड़े।

Home / Crime / लोकसभा चुनाव: बिहार के बांका में बवाल, चली गोली, पुलिस की ओर से भी फायरिंग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो