scriptदेखते ही देखते प्रेमी जोड़े ने बना दिया ऐसा माहौल कि.. उड़ गए लोगों के होश | Lover Couple committed suicide eatan posion when family not marriage | Patrika News
क्राइम

देखते ही देखते प्रेमी जोड़े ने बना दिया ऐसा माहौल कि.. उड़ गए लोगों के होश

प्रेमी युगल के घरवाले शादी करने के फैसले से नाराज थे। जिसके बाद दोनों ने खौफनाक कदम उठा लिया।

Sep 13, 2018 / 05:03 pm

Prashant Jha

couple suicide

देखते ही देखते प्रेमी जोड़े ने बना दिया ऐसा माहौल कि.. उड़ गए लोगों के होश

चंडीगढ़: फिरोजपुर में एक प्रेमी युगल ने मामूली सी बात को लेकर दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दे दिया। फिरोजपुर रोड स्थित सराभा नगर इलाके में वेरका मिल्क प्लांट के पास प्रेमी जोड़े ने पारिवारिक सदस्यों के सामने ही सल्फास की गोलियां खा ली। आनन-फानन में दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत को देखते हुए सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें: ..और शादी से दो दिन पहले दोस्त के साथ फरार हो गया दूल्हा

घरवालों के विरुद्ध थे दोनों

सूत्रों के मुताबिक मुल्लापुर की जतिंदरी और अर्जुन के बीच काफी लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। सराभा नगर के थाना प्रभारी ने बताया कि जतिंदरी शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। वहीं मृतक अर्जुन नगर निगम में चतुर्थ कर्मचारी के पद पर तैनात था। दोनों के परिजनों को इसकी जानकारी थी। दोनों घरवालों की ओर से अलग-अलग होने के लिए कई बार कहा गया था, लेकिन दोनों एक दूसरे से दूर रहने के लिए तैयार नहीं थे। दोनों शादी करना चाहते थे।

पंचायत में दोनों ने खाया जहर

अर्जुन के घरवाले इस शादी से इनकार कर रहे थे। अर्जुन का कहना था शादी जब करेगा तब वह जतिंदरी से ही करेगा। नहीं तो नहीं करेगा। इसको लेकर अर्जुन के घर में आए दिन विवाद होते रहते थे। 22 अगस्त को दोनों घर से भाग गए। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। दोनों को पुलिस ने ढूंढ निकाली थी और गांव में ही पंचायत बुलाई गई। जिसमें ये दोनों भी शामिल थे। पंचायत में दोनों को अलग होने का फैसला किया। तभी जतिंदरी और अर्जुन ने सल्फास की गोलियां खा ली। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है। घटना के बाद दोनों परिवार में सदमे का माहौल बना हुआ है।

Home / Crime / देखते ही देखते प्रेमी जोड़े ने बना दिया ऐसा माहौल कि.. उड़ गए लोगों के होश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो