scriptगर्भवती पत्नी का मर्डर कर रात भर शव के साथ सोता रहा शख्स, सुबह पुलिस को दी जानकारी | man sleeping with a dead body during the murder of a pregnant wife | Patrika News
क्राइम

गर्भवती पत्नी का मर्डर कर रात भर शव के साथ सोता रहा शख्स, सुबह पुलिस को दी जानकारी

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक हत्या का यह मामला महाराष्ट्र के उस्मानाबाद का है।

नई दिल्लीFeb 10, 2019 / 10:51 am

Shivani Singh

मर्डर (प्रतीकात्मक तस्वीर)

मर्डर (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नई दिल्ली। महाराष्ट्र से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने घरेलू कहासुनी के बाद अपनी गर्भवती पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। बता दें कि पत्नी की हत्या करने के बाद पति उसके शव के पास पूरी रात सोता रहा। वहीं, सुबह होते ही व्यक्ति ने अपना जुर्म कबूलते हुए पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

एक साल भी नहीं हुए थे शादी को

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक हत्या का यह मामला महाराष्ट्र के उस्मानाबाद का है। यहां विनोद धानसिंह पवार अपनी पत्नी प्रियंका राठौर के साथ रहता था। विनोद बोरवेल कमीशन एजेंट है। वहीं, प्रियंका तुल्जारपुल में नर्स का काम करती थी। बता दें कि दोनों की शादी को अभी 9 महीने ही हुए थे। घटना के समय प्रियंका पांच महीने की गर्भवती थी।

क्या है मामला…

घटना वाले दिन गुरुवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ा की बात हाथापाई पर आ गई। इसी बीच गुस्से में विनोद ने अपनी गर्भवती पत्नी का कत्ल कर दिया। विनोद ने पत्नी का कत्ल करने के बाद उसका शव बिस्तर पर रख दिया और उसी के बगल में रात भर सोता रहा। सुबह उठकर खुद ही उसने इस बात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हत्यारे विनोद ने खुद ही शुक्रवार को पुलिस थाने में फोन किया और अपनी पत्नी के कत्ल करने की जानकारी दी और अपने आप को पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।

दहेज प्रताड़ना का आरोप

वहीं, इस मामले में प्रियंका के परिजनों ने विनोद पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उनका कहा है कि विनोद ने प्रियंका से कई बार दहेज की मांग की थी। जब भी प्रियंका इसका विरोध करती थी तो विनोद उसे प्रताड़ित करता था। फिलहाल पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर विनोद को जेल भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

Home / Crime / गर्भवती पत्नी का मर्डर कर रात भर शव के साथ सोता रहा शख्स, सुबह पुलिस को दी जानकारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो