scriptये है दुनिया के सबसे खतरनाम गेम, जो आपकी जान भी ले सकता है | Most Dangerous Challenges Game, May your death | Patrika News
क्राइम

ये है दुनिया के सबसे खतरनाम गेम, जो आपकी जान भी ले सकता है

मुंबई में द ब्लू व्हेल गेम की वजह से 14 साल के बच्चे की खुदकुशी के बाद ऐसे खतरनाक गेम फिर चर्चा में है।

Aug 01, 2017 / 04:07 pm

ghanendra singh

Most Dangerous Game

Most Dangerous Game

नई दिल्ली। पूरी दुनिया में रोमांच के लिए तरह तरह के गेम खेले जाते हैं। इसमें कई गेम इतने खतरनाक होते हैं कि इंसान की जान तक चली जाती है। मुंबई में द ब्लू व्हेल गेम की वजह से 14 साल के बच्चे की खुदकुशी के बाद ऐसे खतरनाक गेम फिर चर्चा में है।

आइए आपको बताते हैं दुनिया के कुछ ऐसे ही खतरनाक गेम्स के बारे में


द ब्लू व्हेल गेम: इसमें यूजर को अपने फेसबुक या अन्य सोशल साइट्स से लॉगिन करना होता है। इस गेम में 50 दिन का टॉस्क दिया जाता है। गेम के एक स्टेप में हाथ पर ब्लेड से F57 उकेरकर फोटो भेजने का कहा जाता है। यही नहीं डर पैदा करने के लिए सुबह 4.20 बजे हॉरर फिल्म का वीडियो देखना होता है। सुबह सुबह किसी ऊंची बिल्डिंग पर चढ़ने को कहा जाता है। हर टॉस्क पूरा होने पर यूजर को अपने हाथ पर एक कट लगाना होता है, जो गेम खत्म होने तक व्हेल की तरह दिखने लगती है। गेम के लास्ट टॉस्क के रुप में यानी 50वें दिन यूजर को जान देकर विजेता बनने को कहा जाता है। 2015 में रुस में डेवलप हुए इस गेम से रुस में ही अबतक 130 लोगों ने जान दे दी है। मुंबई में 30 जुलाई को एक 14 साल के बच्चे ने भी इसी गेम की वजह से छत से कूदकर जान दे दी।


पोकेमॉन गो: लोग अपने आसपास की दुनिया से बेखबर स्मार्टफोन लिए पोकेमॉन को ढूंढ़ते रहते हैं। इस गेम का नशा इस कदर हावी होता जा रहा है कि इसे खेलने वाले कई बार किसी वाहन, खंभे या किसी और चीज से टकराकर गंभीर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। गेम लॉन्च होने के कुछ ही दिन बाद एक ट्रक चालक पोकेमॉन खेलते हुए गाड़ी चला रहा था, जिसकी वजह से ट्रक पर नियंत्रण खोने से उसी मौत हो गई। पूरी दुनिया में इस गेम की वजह से कई लोगों की मौत हो चुकी है।
स्नॉर्टिंग चैलेंज: इस गेम में युवा एक दूसरे को विभिन्न वस्तुओं को नाक से खिंचकर मुंह से निकालने का चैलेंज देते हैं। जिसमें कंडोम, गुब्बारे, स्ट्रिंग और बहुत सी चीजे यूज होती हैं। कई बार शरीर ये देखने में आम वस्तुएं शरीर के अंदरुनी हिस्से को जख्मी करने के साथ जानलेवा साबित हो जाती हैं।


वैंपायर बिटिंग: इस गेम में लोग एक दूसरे को वैंपायर की तरह काटते हैं और खून निकालते हैं। सेक्स के दौरान भी लोग इस गेम को खेलना पसंद करते हैं। काटने की वजह से खून का संपर्क सीधे मुंह से होता है इसीलिए संक्रमण, घाव, एचआईवी और हेपेटाइटिस जैसी जानलेवा बीमारी हो जाती हैं।


द कार सर्फिंग चैलेंज: इस गेम में चलती कार की छत पर या बंपर या कार की हुड पर खड़े होते हैं। कई बार कार चलने की वजह से इंसान गिर जाता है और गंभीर रुप से जख्मी हो जाता है। कई देशों में इस गेम की वजह से युवाओं की जान तक जा चुकी है।

द चोकिंग गेम: इसमें एक इंसान दूसरे इंसान का गला दबाता है, जिससे इंसान का दम घुटने लगता है। गेम यही है कि आप कितने देर से बर्दाश्त कर सकके हैं। कई बार गेम जीतने के चक्कर में जान से हाथ धो बैठते हैं। इस गेम कई बार बेहोशी की वजह से मस्तिष्क में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। 


कॉन्डोम चैलेंज: इस गेम में एक कॉन्डोम में पानी भरकर उसे बांध दिया जाता है। फिर किसी इसे सिर के ऊपर गिराया जाता है। जिसके सिर पर पानी से भरा कॉन्डोम फेंका जाता है उसे कुछ समय तक सांस रोकना होता है। इस गेम में कई बार सांसे रुक जाने की वजह से जान जाने का खतरा भी होता है।

काइली लीप चैलेंज: इसमें कांच की बॉटल के अंदर होंठ डालमने के बाद अंदर की ओर खींचा जाता है। कुछ मिनट तक ऐसा लगातार करने को कहा जाता है। कुछ ही देर में होंठ फूलने लगता है और इंसान दर्द से छटपटाने लगता है। इस गेम में कई बार कांच टूट कर मुंह के अंदर चला जाता है, जिससे जान जाने की संभावना होती है। और होंठ भी जख्मी हो जाते हैं।

अपील: इस लेख से हम आपको सचेत करना चाहते हैं कि किसी गेम को सिर्फ मनोरंजन के लिए खेला जाना चाहिए। ऐसे किसी भी गेम को खेलने से परहेज करें जो आपकी जान ले सकता है। अपने मासूम बच्चों को इंटनेट पर अकेले सर्फिंग न करने दें।

Home / Crime / ये है दुनिया के सबसे खतरनाम गेम, जो आपकी जान भी ले सकता है

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो