दूल्हा-दुल्हन ने भाग कर की थी शादी जानकारी के मुताबिक, हरिद्वार की विवेक विहार कॉलोनी का रहनेवाला मोहित शर्मा का प्रेम प्रसंग दिल्ली के शाहदरा की रहनेवाली एक युवती से काफी समय से चल रहा था। दोनों ने साथ जीने मरने की कस्में खाई थी। इसलिए, उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया। लड़की ने इस अपने प्यार के बारे में घरवालों को बताया तो वे राजी नहीं हए। साथ ही शादी कराने से साफ इनकार कर दिया। लेकिन, लड़की तैयार नहीं हुई और उसने मोहित के साथ भागने का फैसला कर लिया। इसके बाद दोनों भाग कर कोर्ट पहुंच गए और शादी कर ली।
सोमवार को थी रिसेप्शन पार्टी बताया जा रहा है कि सोमवार को हरिद्वार के बैंक्वेट हॉल में लड़के के घरवालों ने रिसेप्शन पार्टी रखी थी। कुछ मेहमान भी पहुंचे थे। सभी लोग पार्टी की तैयारी में लगे थे। लेकिन, पुलिस ने रंग में भंग कर दिया। पुलिस ने बताया कि वे दिल्ली से आए हैं। क्योंकि लड़की के परिवारवालों ने दिल्ली में लड़की के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। यह बात सुनकर सब सन्न रह गए। सबने पुलिस को काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं मानें। आखिरकार, पुलिस दूल्हा और दुल्हन को अपने साथ लेकर चली गई। ज्वालापुर कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि दिल्ली पुलिस अपहरण के मामले में युवक व युवती को अपने साथ ले गई है।