scriptनन गैंगरेप केस : मुंबई से पहला आरोपी गिरफ्तार | Nun gangrape case : First accused arrested from Mumbai | Patrika News
क्राइम

नन गैंगरेप केस : मुंबई से पहला आरोपी गिरफ्तार

पूरे देश को हिला देने वाले इस
मामले में यह पहली गिरफ्तारी है

Mar 26, 2015 / 02:29 pm

जमील खान

Nun Rape case

Nun Rape case

मुंबई/कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कुछ दिन पहले 71 वर्षीय नन से हुए गैंगरेप मामले में महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पूरे देश को हिला देने वाले इस मामले में यह पहली गिरफ्तारी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी मोहम्मद सलीम को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। 71 वर्षीय नन से करीब 12 लोगो ने कथित तौर पर गैंगरेप किया था जब वे एक स्कूल को लूट रहे थे और पीडिता ने उन्हें रोकने की कोशिश की थी।

घटना के बाद पीडिता को रानाघाट के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां से उन्हें 20 मार्च को छुट्टी दे दी गई थी। मामले के तूल पकड़ने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घटना की सीआईडी से करवाने के आदेश दिए थे। उन्होने वादा किया था की मामले को जल्दी सुलझा लिया जाएगा और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।

Home / Crime / नन गैंगरेप केस : मुंबई से पहला आरोपी गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो