scriptओडिशा: पुलिस गिरफ्त में ऑस्ट्रेलियाई मिशनरी और उनके दो बेटों को मारने वाला आरोपी, 20 साल से था फरार | ODISHA: australian murder case Accused arrested | Patrika News
क्राइम

ओडिशा: पुलिस गिरफ्त में ऑस्ट्रेलियाई मिशनरी और उनके दो बेटों को मारने वाला आरोपी, 20 साल से था फरार

CBI ने घर से किया आरोपी को गिरफ्तार
22 जनवरी, 1999 की है ये दर्दनाक घटना

Sep 21, 2019 / 04:14 pm

Kaushlendra Pathak

file photo
भुवनेश्वर। ओडिशा में एक में ऑस्ट्रेलियाई मिशनरी ग्राहम स्टेंस और उनके दो बेटों के हत्या के मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने हत्या को अंजाम देने में मुख्य आरोपी दारा सिंह के प्रमुख सहयोगी बुद्धदेव नायक (45) को गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी काफी समय से फरार था।
CBI ने घर में छापा मारकर किया गिरफ्तार

आपको बता दें कि 20 साल पहले भीड़ ने ऑस्ट्रेलियाई मिशनरी ग्राहम स्टेंस और उनके दो बेटों को जलाकर मार डाला था। आखिरकार केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने इस मामले में फरार आरोपी को भी धर दबोचा। जानकारी के मुताबिक, नायक को गुरुवार देर रात मयूरभंज जिले में ठाकुरमुंडा पुलिस सीमा के तहत आने वाले निश्चितपुर गांव में उसके घर से गिरफ्तार किया गया। कुछ सूत्रों ने नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया कि सीबीआई ने उसके घर पर छापा मारा था। इसके बाद गिरफ्तारी की।
22 जनवरी, 1999 की है घटना

स्टेंस और उनके दो बेटों फिलिप और टिमोथी को 22 जनवरी, 1999 को जलाकर मार डाला गया था। हमले के वक्त वे सभी केओंझार के मनोहरपुर गांव में एक चर्च के सामने अपनी स्टेशन वैगन में सो रहे थे। इस मामले के मुख्य आरोपी दारा सिंह और उसके साथी महेंद्र हेम्ब्रम को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। वहीं, इस मामले में पहले गिरफ्तार हुए 11 अन्य को अदालत ने बरी कर दिया था।

Home / Crime / ओडिशा: पुलिस गिरफ्त में ऑस्ट्रेलियाई मिशनरी और उनके दो बेटों को मारने वाला आरोपी, 20 साल से था फरार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो