scriptबर्थडे में चाकू से केक काटने पर पहुंचे जेल, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल | police arrested a man on cutting a cake with big knife | Patrika News
क्राइम

बर्थडे में चाकू से केक काटने पर पहुंचे जेल, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

वीडियो में सतीश बड़े चाकू के साथ खेलता हुआ दिखाई दे रहा था

Jul 29, 2018 / 09:44 am

Mohit Saxena

cake

बर्थडे में चाकू से केक काटने पर पहुंचे जेल, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

चेन्नई। कर्नाटक में एक 21 वर्षीय युवक को इसलिए गिरफ्तार कर लिया गया क्योकि उसने अपने बर्थडे पर केक काटने के लिए एक बड़े चाकू का इस्तेमाल किया था। बर्थडे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होनेे के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक को अदालत के सामने पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए युवक नाम सतीश है। वह जफरखानपेट का रहने वाला है।
सतीश चाकू से खेल रहा था

सतीश का 21 जुलाई को जन्मदिन था। उसे सरप्राइज देने के लिए युवकों ने एक केक मंगाया और फिर उसके हाथ में बड़ा चाकू देकर उसे केक काटने को कहा। चाकू काफी बड़ा था। वीडियों में दिख रहा था कि सतीश पहले चाकू से खेल रहा है। वह सभी को चाकू दिखाकर अलग—अलग पोज बना रहा था। इस दौरान सतीश के दोस्त उसकी फोटो ले रहे थे। वहां मौजूद उसके पांच दोस्त बाद में एक दूसरे पर केक के टुकड़े फेंकते हुए नजर आ रहे हैं। यह विडियो उन लोगों ने सोशल मीडिया में अपलोड किया।
विभिन्न मामले में दर्ज किया केस

पुलिस ने बताया कि सतीश पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। उसने केक काटने के लिए हथियार का प्रयोग किया जो गैरकानूनी है। इस तरह की क्रियाकलाप दूसरे युवाओं को भी प्रभावित करती हैं। इससे पहले आठ फरवरी को पुलिस ने हिस्ट्री शीटर बीनू को जन्मदिन वाले दिन गिरफ्तार किया था। इस बर्थडे पार्टी में कई हिस्ट्री शीटर शामिल होने वाले थे। बीनू जब एक बड़े चाकू से केक काटने वाला था,तभी पुलिस ने उसके घर पर रेड मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया।बीनू की तलाश पुलिस को काफी दिनों से थी। जब उसे पता चला की बीनू की पार्टी में कई गैंगस्टर शामिल होंगे,तब पुलिस ने पूरी योजना के साथ पार्टी पर धावा बोला था।

Home / Crime / बर्थडे में चाकू से केक काटने पर पहुंचे जेल, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो