जानकारी के मुताबिक, शव कई दिन पुराने थे। वहीं, जब शवों का पोस्टमार्टम कराया गया तो बेहद चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। पुलिस के मुताबिक, पहले इस केस को आत्महत्या के रूप में देखी जा रही थी। लेकिन, यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। पुलिस का कहना है कि पांच लोगों को किसी धारदार हथियार से हत्या की गई है। सभी के गर्दन और शरीर के दूसरे हिस्सों में जख्म के निशान मिले हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस का यह भी कहना है कि घर में लूटपाट के निशान नहीं मिले हैं। फिलहाल, हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। साथ ही आरोपी की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो
कुछ समय पहले ही यह परिवार इस मकान में किराए पर रहने के लिए आया था। पति-पत्नी के अलावा उनके तीन बच्चे भी साथ में रह रहे थे। शंभूनाथ (43 साल) अपनी पत्नी सुनीता (38 साल) और बेटी कोमल (16 साल) के अलावा बेटा सचिन (14 साल) और छोटे बेटे शिवम के साथ रह रहे थे। मकान में बाहर से ताला लगा हुआ था। मकान से बदबू आने पर पड़ोसियों को शक हुआ और इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुई तब जाकर इस चौंकाने वाली घटना का पता चला। पुलिस को शव को क्षत-विक्षत हालत में बरामद किया है। फिलहाल, पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं, इस घटना से दिल्ली में एक बार फिर हड़कंप मच गया है।