क्राइम

पोंटी चड्डा के भतीजे ने ऑटो को मारी टक्कर, हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल

पोंटी चड्डा के भतीजे आशीष चड्डा ने चाणक्यपुरी में अपनी कार से एक ऑटो को टक्कर मार दी जिससे एक महिला की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रुप से घायल हो गई।

नई दिल्लीFeb 20, 2019 / 07:15 pm

Anil Kumar

पोंटी चड्डा के भतीजे ने ऑटो को मारी टक्कर, हादसे में एक विदेशी महिला की मौत

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सोमवार दोपहर को एक बेकाबू कार ने एक ऑटो को टक्कर मार दी इससे एक विदेशी महिला की मौत हो गई। यह घटना दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके के विनय मार्ग में घटी। बता दें कि पुलिस ने कार चला रहे आशीष सिंह चड्ढा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

https://twitter.com/ANI/status/1097443402273046528?ref_src=twsrc%5Etfw

 

कैसे हुआ हादसा

बता दें कि यह घटना करीब दोपहर तीन बजे घटी। आशीष सिंह बेंटले बेंटेगा अपनी कार से विनय मार्ग से गुजर रहा था। कार की गति काफी तेज थी जिसके कारण आगे चल रही एक ऑटो को टक्कर मार दी। ऑटो में तुर्कमेनिस्तान की तीन महिलाएं बैठी थीं। टक्कर इतना भीषण था कि ऑटो पलट गया। इसमें सवार तीनों महिलाएं गंभीर रुप से घायल हो गई। तीनों को फौरन एम्स में भर्ती कराया गया। जहां पर एक महिला की मौत हो गई जबकि दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि इस हादसे में संगम विहार के रहने वाले चालक रघुवीर सिंह बाल बाल बच गए। इस हादसे के बाद आरोपी आशीष सिंह मौके से फरार हो गया लेकिन उनकी कार संतुलन खोने से बिजली के खंभे से टकरा कर रुक गई। बता दें कि पुलिस ने तीनों महिलाओं की पहचान अलमा गुल अतेबा (33) व गुलिया अयाम (55) और गुलशत अलीजनोवा (51) के रुप में की है। इसमें गुलशत की मौत हो गई।

हादसों का रविवारः बिहार में सड़क हादसों में 9 लोगों की दर्दनाक मौत, 25 हुए घायल

पुलिस ने आशीष को किया गिरफ्तार

बता दें कि पुलिस ने आरोपी आशीष को गिरफ्तार कर लिया है और जांच कर रही है कि क्या आशीष नशे में था या नहीं। 20 वर्षीय आशीष मूलरूप से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का रहने वाला है। आशीष, शराब व रियल एस्टेट के बड़े कारोबारी पोंटी चड्ढा के भाई राजेंद्र सिंह चड्ढा का बेटा है। आशीष के पिता राजेंद्र सिंह चड्ढा वेब ग्रुप के चेयरमैन हैं।

 

Read the Latest Crime news in hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Crime samachar पत्रिका डॉट कॉम पर.

Home / Crime / पोंटी चड्डा के भतीजे ने ऑटो को मारी टक्कर, हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.