क्राइम

सलमान खान की हत्या की साजिश रहने वाले गिरोह का शूटर बिहार से गिरफ्तार, जमुई में छिपकर रह रहा था अपराधी

बॉलीवुड स्टार सलमान खान की हत्या की साजिश रचने वाले गिरोह का शॉर्प शूटर बिहार से गिरफ्तार हुआ है। पंजाब के इस अपराधी पर हत्या, लूट, रंगदारी सहित कई आपराधिक मामले दर्ज है। जमुई एसपी ने इस कुख्यात अपराधी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
 

Sep 28, 2022 / 10:15 am

Prabhanshu Ranjan

Punjabi Shooter Karan Mann of Lakhbir Singh Landa Gang Arrested from Bihar who conspired to kill Salman Khan

पंजाब के कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान की हत्या की साजिश रची थी। इस बात का खुलासा पहले ही पंजाब पुलिस कर चुकी है। अब इस मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा है। सलमान खान की हत्या की साजिश रचने वाले गिरोह का एक शॉर्प शूटर बिहार से गिरफ्तार हुआ है। बिहार के जमुई जिले से पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर लखबीर सिंह उर्फ लंडा गिरोह के शॉर्प शूटर करण मान को गिरफ्तार किया गया है।

पंजाब के कुख्यात अपराधी और शार्प शूटर करण मान को जमुई पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। करण मान पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जमुई पुलिस ने बताया कि करण मान को गरही थाना क्षेत्र से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। करण मान पर पंजाब के विभिन्न थानों में लूट, हत्या, रंगदारी, अपहरण, चरस, तस्करी, आर्म्स एक्ट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

 


बताया गया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए करण मान जमुई में छिपा हुआ था। यहां की पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि करण मान गरही थाना क्षेत्र में छिपा है। जिसके बाद जमुई एसपी शौर्य सुमन ने करण मान को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम बनाई। इस टीम ने गरही थाना क्षेत्र के दरिमा गांव और सीमावर्ती क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। जिसमें अरूणमाबांक से करण मान को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली।

यह भी पढें – सलमान खान की हत्या की साजिश, आरोपी गिरफ्तार, लॉकडाउन के चलते हुई देरी, ऐसी थी प्लानिंग


जानकारी के अनुसार करण मान 2017 में पंजाब के मोहाली में पुलिस इंटेलिजेंस ऑफिस पर हमले में भी नामजद अभियुक्त है। इसे पंजाब पुलिस काफी लंबे समय तलाश कर रही थी। जमुई एसपी ने बताया कि करण मान की गिरफ्तारी के बाद उसे पंजाब पुलिस से संपर्क कर उक्त को विधिवत तरीके से सौंप दिया गया।

उसने लंडा गिरोह में जुड़े होने की बात स्वीकारी है। मालूम हो कि लखबीर सिंह उर्फ लंडा कनाडा में रहकर पंजाब में आपराधिक वारदातों को अंजाम देता है। वह लॉरेंस बिश्नोई से भी जुड़ा है।

यह भी पढ़ें – Salman Khan के ‘मर्डर प्लान’ में शूटर कपिल पंडित ने किया बड़ा खुलासा

Home / Crime / सलमान खान की हत्या की साजिश रहने वाले गिरोह का शूटर बिहार से गिरफ्तार, जमुई में छिपकर रह रहा था अपराधी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.