बॉलीवुड के दंबग कहे जाने वाले सलमान खान (Salman Khan) को जान से मारने की धमकी और घर के रेकी करने के मामले में मुंबई पुलिस की एक टीम पंजाब पहुंची है। इनमें मुंबई पुलिस क्रांइम ब्रांच की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल (Anti-Extortion Cell) की 4 सदस्यीय टीम शामिल है, जो पंजाब पुलिस के साथ मिलकर इस मामले की जांच करेगी। साथ ही सलमान खान को दी गई धमकी मामले में आरोपियों से पूछताछ करेगी। इस पूरे मामले का मुख्य आरोपी लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) है, जिसने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) की हत्या से पहले सलमान की हत्या की प्लानिंग की थी।