scriptरूसी महिला से पहले छीना मोबाइल और पर्स, विरोध करने पर कर डाली घिनौनी हरकत | rape with russian women in himachal after appose snatching | Patrika News
क्राइम

रूसी महिला से पहले छीना मोबाइल और पर्स, विरोध करने पर कर डाली घिनौनी हरकत

रूसी महिला से पहले छीना मोबाइल और पर्स, विरोध करने पर कर डाली घिनौनी हरकत

नई दिल्लीDec 06, 2018 / 08:30 am

धीरज शर्मा

rape

रूसी महिला से पहले छीना मोबाइल और पर्स, विरोध करने पर कर डाली घिनौनी हरकत

नई दिल्ली। सरकार भले ही लाख दावे करे लेकिन महिलाओं और युवतियों के साथ हो रही दुष्कर्म और रेप की घटनाओं में कोई कमी नहीं देखने को मिल रही है। फिर चाहे देश की राजधानी दिल्ली हो या फिर कोई और राज्य हर जगह से लगातार ऐसी घिनौनी वारदातें सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में अब हिमाचल से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां विदेशी महिला के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया।

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू मनाली में रूसी महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। यहां रूसी महिला के साथ दो आरोपियों ने मिलकर गैंगरेप की घिनौनी घटना को अंजाम दिया था। दोनों ही आरोपियों ने रात को शराब के नशे में विदेशी महिला और उसके दोस्त का पीछा किया और उन्होंने महिला का मोबाइल फोन और एटीएम छीन लिया और मौके से फरार हो गए। उन्हें भागता देख महिला ने उनका पीछा किया, जिसके बाद दोनों ही आरोपी चकमा देकर महिला के पास आ गए और दोनों ने महिला के साथ हडिंबा मंदिर के पीछे स्थित जंगल में रेप किया।

हालांकि इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता भी मिली है। पुलिस ने मामले में दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार 26 नवंबर को इन दोनों ही आरोपियों ने रूसी महिला के साथ मनाली में गैंगरेप किया था। इन दोनों ही आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए कुल्लू की एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि कोर्ट ने दोनों ही आरोपियों को गुरुवार को दो बजे दोनों की पहचान के लिए परेड कराने के लिए कहा है। हम दोनों की परेड के बाद मामले में आगे की कार्रवाई करेंगे।

जानकारी के अनुसार दोनों ही आरोपियों की पहचान के लिए रूसी महिला को मनाली बुला लिया गया है, जहां महिला दोनों की पहचान करेगी। दोनों ही आरोपियों के नाम संजय तमांग और संजय कुमार है। आरोपी संजय तमांग नेपाल का निवासी है जबकि संजय कुमार पालमपुर का रहने वाला है।

Home / Crime / रूसी महिला से पहले छीना मोबाइल और पर्स, विरोध करने पर कर डाली घिनौनी हरकत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो