scriptRed Fort violence : दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक और आरोपी मनिंदर सिंह गिरफ्तार | Red Fort violence : big action by Delhi Police, another accused Maninder Singh Moni arrested | Patrika News
क्राइम

Red Fort violence : दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक और आरोपी मनिंदर सिंह गिरफ्तार

मनिंदर सिंह की गिरफ्तारी को दिल्ली पुलिस अहम मान रही है।
दिल्ली के स्वरूप नगर का रहने वाला मनिंदर सिंह।

नई दिल्लीFeb 17, 2021 / 09:35 am

Dhirendra

red fort

लाल किला हिंसा के दिन तलवार लहराते देखा गया था मनिंदर सिंह।

नई दिल्ली। कृषि कानूनों को लेकर भारत को दुनियाभर में बदनाम करने की साजिश के खिलाफ दिल्ली पुलिस की कार्रवाई जारी है। इस मामले में बुधवार को एक और युवक को गिरफ्तार किया गया है। ताजा मामले में पुलिस ने दिल्ली के स्परूप नगर निवासी मनिंदर सिंह को गिरफ्तार किया है।
लाल किला पर तलावार लहराते देखा गया था

बता दें कि दिल्ली बॉर्डर पर किसान आंदोलन ( Farmer Protest ) की शुरुआत से वह नियमित रूप से सिंधु बॉर्डर पर जाता रहा है। उसे लाल किला हिंसा ( Red Fort Violence ) के समय तलवार लहराते हुए देखा गया था। अब दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
https://twitter.com/ANI/status/1361876596613779463?ref_src=twsrc%5Etfw
एसएचओ पर हमला

जानकारी के मुताबिक सिंधु बॉर्डर ( Delhi Border ) पर दिल्ली पुलिस के एसएचओ पर अचानक एक आंदोलनकारी किसान द्वारा हमला बोलने की सूचना है। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं ग्रेटा टूलकिट कांड में एक और नाम अनीता लाल का सामने आया है।

Home / Crime / Red Fort violence : दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक और आरोपी मनिंदर सिंह गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो