scriptरेवाड़ी गैंगरेप मामला: एसपी राजेश दुग्गल का तबादला, एक डॉक्टर हिरासत में | Rewari rape case: SP rajesh duggal transferred one doctor held updates | Patrika News
क्राइम

रेवाड़ी गैंगरेप मामला: एसपी राजेश दुग्गल का तबादला, एक डॉक्टर हिरासत में

मामले में अभी तक मुख्य आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। हालांकि पुलिस कई जगहों पर छापेमार कार्रवाई कर रही है।

नई दिल्लीSep 16, 2018 / 05:11 pm

Prashant Jha

rewari gangrape case

रेवाड़ी गैंगरेप मामला: एसपी राजेश दुग्गल का हुआ तबादला, एक डॉक्टर हिरासत में

चंडीगढ़: हरियाणा के रेवाड़ी में बोर्ड टॉपर छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में अभी तक मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस इस मामले में खाली हाथ घूम रही है। वहीं इस मामले में रेवाड़ी एसपी राजेश दुग्गल को ट्रांसफर कर दिया गया है। उनकी जगह राहुल शर्मा ने चार्ज लिया है। एसपी दुग्गल के खिलाफ प्रशासन पर दबाव बढ़ता जा रहा था । आनन फानन में पुलिस प्रशासन ने एसपी को तबादला करने का फैसला किया। पुलिस सूत्रों ने रविवार को कहा कि अपराध में शामिल तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न जगहों पर छापेमारी की जा रही है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में डॉक्टर को पकड़ा है। जिसने पीड़िता का इलाज किया था।

https://twitter.com/hashtag/Haryana?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
दो लोगों से पुलिस कर चुकी है पूछताछ

हालांकि पुलिस ने शनिवार को महेंद्रगढ़ जिले में 19 साल की बोर्ड परीक्षा टॉपर से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया। एसआईटी प्रमुख नाजनीन भसीन ने मीडिया से रेवाड़ी में कहा कि चिकित्सकीय जांच में लड़की से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि आरोपी के बारे में सूचना देने वाले व्यक्ति को एक लाख रुपये का इनाम मिलेगा। आरोपियों में एक पंकज नाम का सैनिक और दो युवक मनीष व निशू शामिल हैं। सभी कनीना गांव के रहने वाले हैं। कनीना, चंडीगढ़ से दूरी 320 किमी है। पुलिस ने एक स्थानीय चिकित्सक को हिरासत में लिया है, जिसे आरोपियों ने बुधवार (12 सितम्बर) को दुष्कर्म करने के बाद पीड़िता की हालत बिगड़ने पर बुलाया था।
पुलिस ने जल्द पकड़ने का दावा किया

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चिकित्सक ने पीड़िता का प्राथमिक उपचार किया था। उसे आरोपियों ने धमकी दी थी। उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किए जाने की बात जानने के बाद भी पुलिस को सूचना नहीं दी। पुलिस महानिदेशक बी.एस.संधू का दावा है कि आरोपियों के गिरफ्तार किया जाएगा, इसके बावजूद पुलिस ऐसा करने में अभी तक विफल रही है।
बोर्ड परीक्षी की टॉपर के साथ दुष्कर्म

पीड़िता व उसके माता-पिता ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पीड़िता के कहना है कि आरोपी उसी के गांव के रहने वाला है। आरोपियों ने कथित तौर पर कनीना बस स्टैंड से पीड़िता का अपहरण किया, जब वह कोचिंग क्लास जा रही थी। इसी दौरान उसका अपहरण कर नशीला पदार्थ पीला दिया। इसके बाद आरोपियों ने खेत से लगे कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में इनमें से एक आरोपी मनीष ने गांव के पास के एक बस स्टॉप पर उसे फेंक दिया और पीड़िता के पिता को फोन कर उसे बस स्टॉप से ले जाने को कहा। पीड़िता कॉलेज में दूसरे साल की छात्रा है। उसने बोर्ड परीक्षा में टॉप किया था और उसे सरकार द्वारा सम्मानित किया गया था।

Home / Crime / रेवाड़ी गैंगरेप मामला: एसपी राजेश दुग्गल का तबादला, एक डॉक्टर हिरासत में

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो