बड़वानी

मैनेजर से साढ़े तीन लाख रुपए की लूट, चार बदमाशों ने मिलकर की वारदात

चार बदमाशों ने मिलकर की वारदात

बड़वानीDec 01, 2019 / 01:15 pm

deepak deewan

Sendhwa robbery case

सेंधवा. नगर की एलपीजी गैस एजेंसी के हर्ष नगर स्थित गोदाम पर लूट की घटना हुई। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था। फिलहाल बाकी के आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। इनकी तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक अभी तक लूट का मास्टर माइंड गिरफ्तार नहीं हुआ है। लूट के आरोपियों में दो खरगोन और दो सेंधवा के युवक शामिल हैं।
15 दिन पहले हुई लूट के मामले में एक गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार
ग्रामीण थाना प्रभारी विश्वजीत सिंह परिहार ने बताया कि 15 दिन पहले हर्ष नगर स्थित एलपीजी गैस के गोदाम पर मैनेजर से साढ़े तीन लाख रुपए से भरा बैग बदमाश छीनकर फरार हो गए थे। इसके बाद से आरोपियों की तलाश की जा रही थी। मामले में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार को हर्ष नगर निवासी कुवंर सिंह पिता फकरिया को पुलिस ने पकड़ा। आरोपी ने अपने साथियों के साथ घटना को अंजाम दिया था। उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को जोगवाड़ा रोड से गिरफ्तार किया गया है। जांच में आरोपी का नाम सामने आ रहा था। तब से पुलिस उस पर नजर रखे हुए थी। आरोपी के साथ दो युवक खरगोन और दो युवक सेंधवा के भी शामिल थे। इनकी तलाश की जा रही है।


Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.