सपा नेता के घर चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 15 हिरासत में
Published: Jul 06, 2015 12:59:00 pm
कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में पुलिस ने देह व्यापार
के एक गिरोह का भंडाफोड कर नौ युवतियों और
छह युवकों को हिरासत में लिया
कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार को देह व्यापार के एक गिरोह का भंडाफोड किया। पुलिस ने बताया कि आवास विकास में ईको पार्क के पास पुलिस ने दीपक गुप्ता के घर में संचालित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर नौ युवतियों और छह युवकों को हिरासत में लिया है।
दीपक इलाके में समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता के तौर पर सक्रिय है। वह खुद को कानपुर ग्रामीण क्षेत्र में सपा का पदाधिकारी के अलावा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन का महामंत्री और समपर्ण सेवा समिति नामक गैर सरकारी संस्था का अध्यक्ष का बताता था।
उन्होंने बताया कि इसी आड़ में वह धड़ल्ले से अपने ही घर पर देह व्यापार का धन्धा चला रहा था। पुलिस की छापामारी के दौरान दीपक मौके से भाग निकलने में सफल हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, पकड़ी गई लड़कियों में एक कानपुर और दो एमपी की हैं, जबकि बाकी छह कोलकाता की हैं। इनमें से एक लड़की के पास उसका पहचान पत्र भी मिला है। इन सभी को महिला थाने में रखकर पूछताछ की जा रही है।