नई दिल्ली। हरियाणा के हिसार से बड़ी खबर सामने आई है। यहां कम नंबर लाने पर छात्र—छात्राओं का मुंह काला कर घुमाया गया है। दरअसल, मामला महावीर कॉलोनी में ऑयल डिपो रोड पर स्थित एक निजी स्कूल से जुड़ा है। स्कूल में टेस्ट के दौरान कम नंबर आने पर चौथी कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा का मुंह काला कर उसे स्कूल में घुमाया गया। वहीं, छात्रों के परिजनों का आरोप है कि 5 अन्य विद्यार्थियों के साथ भी स्कूल प्रशासन ने ऐसा ही किया है।