scriptचीनी नागरिक समेत दो गिरफ्तार, बर्तनों में छिपाकर करते थे सोने की तस्करी | Two arrested, including Chinese citizen, more than 21 kg gold recovered | Patrika News
क्राइम

चीनी नागरिक समेत दो गिरफ्तार, बर्तनों में छिपाकर करते थे सोने की तस्करी

घरेलू सामान और बर्तनों में छिपाकर लाते थे सोना
चीन और ताइवान के हैं तस्करी करने वाले गिरोह
इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया चीनी नागरिक

Nov 07, 2019 / 06:05 pm

Navyavesh Navrahi

gold.jpg
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने एक चीनी नागरिक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों से 21 किलो से ज्यादा सोना बरामद किया गया है। निदेशालय के अनुसार- दोनों हांगकांग के रास्ते भारत में सोने की तस्करी करने वाले गिरोह में प्रमुख लोगों में से हैं।
पराली जलाने के मामले पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, पंजाब सरकार को लगाई लताड़

डीआरआई ने अपने एक बयान में कहा है कि एक चीनी नागरिक और एक ताइवानी नागरिक सहित कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शुरुआती पूछताछ से पता चलता है कि भारत में सोने की तस्करी करने के मामले में दो अलग-अलग गिरोह शामिल हैं। इनमें से एक चीन का है और दूसरा ताइवान का। दोनों गिरोह घरेलू सामान और बर्तनों में सोना छिपाकर भारत लाते हैं।
महाराष्ट्र में सरकार गठन की संभावनाएं बढ़ीं, इन पांच तरीकों से बन सकती है सरकार

डीआरआई के मुताबिक- तस्करी के जरिए लाया गया सोना करोल बाग में सुनारों को बेच दिया जाता है। उनकी भी जांच की जा रही है। इसी संबंध में डीआरआई अधिकारियों ने दिल्ली में एक फ्लैट में 21 अक्टूबर को छापेमारी की थी, जिस दौरान वहां से 21 किलो सोना जब्त किया है। इसकी बाजार में कीमत 7.62 करोड़ रुपए आंकी गई है।
अधिकारियों के अनुसार- फ्लैट से एक ताइवानी नागरिक और एक भारतीय को गिरफ्तार किया गया, जो वहां सोने की खेप लेने के लिए आए थे। इसके अलावा, चीनी नागरिक को सोमवार को यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया।

Home / Crime / चीनी नागरिक समेत दो गिरफ्तार, बर्तनों में छिपाकर करते थे सोने की तस्करी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो