scriptमहिला ने पहले की पति की हत्या फिर प्रेमी की प्लास्टिक सर्जरी करवा कर उसे बताया पति | Woman murdered husband in Telangana | Patrika News
क्राइम

महिला ने पहले की पति की हत्या फिर प्रेमी की प्लास्टिक सर्जरी करवा कर उसे बताया पति

महिला ने पहले प्रेमी का चेहरा जलाया और उसकी प्लास्टिक सर्जरी कराने पहुंच गई।

Dec 12, 2017 / 10:26 am

ashutosh tiwari

murder,Telangana,plastic surgery
नागरकर्नूल। तेलंगाना की एक महिला ने पति से छुटकारा पाने के लिए फिल्मी तरीका अपनाया। पहले महिला ने पति की हत्या की। इसके बाद प्रेमी का चेहरा जलाया और उसकी प्लास्टिक सर्जरी कराने पहुंच गई। प्लास्टिक सर्जरी हो गई, लेकिन बाद में वह पकड़ी गई। जानकारी के मुताबिक, नागरकर्नूल जिले में दो साल पहले स्वाती और सुधाकर रेड्डी की शादी हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। पहले सुधाकर हैदराबाद में काम करता था। बाद में उसने के्रशर का काम शुरू कर दिया। इस दौरान स्वाती का राजेश नामक युवक से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। 26 नवंबर की रात स्वाती ने प्रेमी के साथ मिलकर सोते हुए पति की हत्या कर दी। इसके बाद स्वाती और राजेश ने शव को को मैसन्ना के जंगल में जला दिया। पति की हत्या के बाद स्वाती ने प्रेमी राजेश का चेहरा जला दिया और लोगों को बताया कि अज्ञात लोगों ने पति पर तेजाब से हमला कर दिया है। पुलिस ने इस कहानी पर भरोसा कर लिया।
मां ने भी माना, और खर्च किए 5 लाख रुपए
राजेश के चेहरे पर पट्टी बंधी होने के कारण पहले सुधाकर की मां ने भी उसे बेटा मान लिया। इसके बाद माता-पिता ने राजेश की प्लास्टिक सर्जरी के लिए करीब ५ लाख रुपए खर्च कर दिए।
मां को हुआ चाल ढाल पर शक
सुधाकर की मां को चाल-ढाल और बातचीत के तरीके से शक हुआ। इसके बाद मां ने सुधाकर बने राजेश से परिवार के बारे में कई सवाल किए। जब राजेश इनका जवाब नहीं दे सका तो मां का शक यकीन में बदल गया और उन्होंने इस बारे में परिवार के अन्य सदस्यों से चर्चा कर पुलिस में शिकायत की। पहले स्वाती ने जुर्म छिपाया लेकिन पुलिस की कड़ी पूछताछ के आगे वो टूट गई। आधार कार्ड के लिए दी गई फिंगर प्रिंट से पुष्टि हुई कि यह सुधाकर नहीं।
स्वाती गिरफ्तार, राजेश अस्पताल में
पुलिस ने स्वाती को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर उसके पति सुधाकर का शव भी जंगल से बरामद कर लिया गया। हालांकि राजेश का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसलिए पुलिस उसके डिसचार्ज होने का इंतजार कर रही है।

Home / Crime / महिला ने पहले की पति की हत्या फिर प्रेमी की प्लास्टिक सर्जरी करवा कर उसे बताया पति

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो