scriptकागजों में 19 वन वे, सडक़ से बोर्ड संकेतक का टोटा | 19 one-way in the papers, the road signage is short | Patrika News

कागजों में 19 वन वे, सडक़ से बोर्ड संकेतक का टोटा

locationडबराPublished: Aug 07, 2022 01:14:57 am

Submitted by:

Puneet Shriwastav

शहर के 19 रास्ते वन वे हैं। नाम समेत इनकी हद ट्रैफिक पुलिस के रिकार्ड में दर्ज है। लेकिन सडक़ पर चलने वालों को इनके निशान ढूंढे नहीं मिलते

roads are one way on record, but there are no signs

कागजों में 19 वन वे, सडक़ से बोर्ड संकेतक का टोटा

ग्वालियर। शहर के 19 रास्ते वन वे हैं। नाम समेत इनकी हद ट्रैफिक पुलिस के रिकार्ड में दर्ज है। लेकिन सडक़ पर चलने वालों को इनके निशान ढूंढे नहीं मिलते। ज्यादातर रास्तों पर वन वे के बोर्ड और संकेतक नहीं है। इन्हें लगाने की जिम्मेदारी नगरनिगम की है। पुलिस की परेशानी है निगम संकेतक नहीं दिखते तो पब्लिक भी सभी रास्ते बरारबर मानती है। रोक टोक पर लोग झंझट करते हैं। कहते हैं कैसे माने रास्ता वन वे है। कहां लिखा है यह बताओ।
यातायात पुलिस का कहना है, शहर में 19 रास्तों को कई साल पहले वन वे घोषित किया है। लेकिन उन पर अमल नहीं है। क्योंकि पुलिस भी लापरवाही करती है। कुछ रास्तों को छोड़ दे तो ज्यादातर के बारे में लोगों को नहीं पता कि रास्ते वन वे हैं। इसका खामियाजा बिना वजह का जाम बन रहा है। जिन रास्तों पर एक तरफ का यातयात फर्राटे से चलना है। उन पर दोनों तरफ से वाहन घुस रहे हैं।
यह रास्ते वन वे
महाराजबाडा से शासकीय प्रेस से माधवगंज, बाडा से सराफा होकर गश्त का ताजिया,डा. सदानंद तिराहे से पाटनकरबाजार होकर गश्त क ताजिया, फालका बाजार चौकी से फूलबाग, पाटनकर चौराहा से दौलतगंज होकर बाडा, गश्त का ताजिया राममंदिर से डा. सदानंद तिराहा, माधवगंज चौराहे से माधवगंज थाना, हनुमान चौराहा से जनकगंज डिस्पेंसिरी, जनकगंज अस्पताल से छत्री मंडी, जनकगंज थाना होकर हनुमान चौराहा, तानसेन रोड से आने वाले वाहन लक्ष्मणपुरा कलारी , आबकारी दफ्तर होकर पडाव चौराहा, पडाव चौराहे से रेलवे क्रासिंग होकर रेलवे स्टेशन, नदी गेट से शिंदे की छावनी तिराहा होकर फूलबाग तक, महादजी सिधिंया चौराहा से जय स्तंभ, ज्येन्द्रगंज चौराहे से रोशनीघर होकर जीवाजी क्लब, जिंसी नाला पुल से लोहिया बाजार, नयाबाजार तक इसके अलावा जिंसी नाला पुल के तीन तरफ के रास्ते वन वे हैं।
पुलिस की डिमांड

यातयात पुलिस अधिकारियों का कहना है नगर निगम से रोड सेफ्टी कमेटी के मानक के हिसाब से बोर्ड बनाने और उस पर संकेत चिंह के अलावा, वन वे रास्ते पर आना मना है लिखवाने के लिए कहा है। क्योंकि बोर्ड पर स्पष्ट होगा तो गलती करने वाले पर कार्रवाई में झंझट नहीं होगा।
साइन बोर्ड लगाए जाएंगे, पेंट होगा
शहर के वन वे रास्तों पर संकेतक लगाए जांएगे। 60 बोर्ड बनवाए जा रहे हैं। इन्हें रास्तों पर दोनों तरफ से लगाया जाएगा। इसके अलावा जहां पेड़ की वजह से रास्ते अवरूद्ध हो रहे हैं उनकी कटाई होगी। जहां साइन बोर्ड पुराने हो गए हैं उन पर रंग कराया जाएगा।
किशोर कान्याल नगरनिगम कमिश्नर ग्वालियर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो