scriptबढ़ रहे केस, प्रशासन ने किया टोटल लॉकडाउन | Increasing cases, administration did total lockdown | Patrika News
डबरा

बढ़ रहे केस, प्रशासन ने किया टोटल लॉकडाउन

बाजार में पेट्रोलिंग कर दुकानें कराई बंद
 

डबराMay 10, 2020 / 10:49 pm

rishi jaiswal

बढ़ रहे केस, प्रशासन ने किया टोटल लॉकडाउन

बढ़ रहे केस, प्रशासन ने किया टोटल लॉकडाउन

डबरा. क्षेत्र में तीन दिन में बढ़े केस को देखते हुए रविवार को शहर को टोटल लॉकडाउन किया गया। सुबह इस संबंध में एनाउंस किया गया। जहां कुछ दिनों से बाजार खुलने लगा था और रविवार को भी मिस्त्रियों की दुकानें खुली तब प्रशासन ने पेट्रोलिंग करते हुए दुकानें बंद कराईं। इस दौरान बाजार में आवाजाही भी कम रही। दोपहर 12 बजे के बाद सडक़ें सूनी हो गई। शहर के मुख्य चौराहे पर दोपहर बाद दिखा सन्नाटा पसर गया। कुछ दिनों से स्टेशनरी की दुकानें समेत इलेक्ट्रीक और गाडिय़ां सुधारने की दुकानें खुलने लगी थी और धीरे-धीरे शहर का बाजार फिर से पटरी पर लौट रहा था। पिछले तीन दिन में लगातार केस बढऩे से प्रशासन ने रविवार को टोटल लॉकडाउन किया।
इधर, रविवार को बाहर से आए 24 लोगों के सैंपल सिविल अस्पताल में लिए गए और लगातार बाहर से आने वालों का सिलसिला जारी है। जांच के लिए सैंपल ग्वालियर भेजे गए है।

Home / Dabra / बढ़ रहे केस, प्रशासन ने किया टोटल लॉकडाउन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो