scriptबायपास फ्लाई ओवर के नीचे चारघंटे में तीन हादसे | Three in four hours under bypass flyover | Patrika News
डबरा

बायपास फ्लाई ओवर के नीचे चारघंटे में तीन हादसे

सडक़ हादसे में दो की मौत, दो गंभीर घायल
 

डबराJun 24, 2019 / 06:05 pm

संजय तोमर

Three in four hours under bypass flyover, news in hindi, mp news, dabra news

बायपास फ्लाई ओवर के नीचे चारघंटे में तीन हादसे

डबरा. पिछोर रोड पर नेशनल हाइवे 75 बायपास फ्लाईओवर के नीचे रविवार को चार घंटे के भीतर तीन सडक़ दुर्घटनाएं हुई। हादसे में एक महिला समेत दो की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सिविल अस्पताल डबरा से प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रैफर किया। हादसे में महिला के एक वर्ष के बच्चे को भी चोटें आईं हैं।
इंदरगढ़ निवासी प्रशांत तिवारी सुबह 11 बजे बाइक से पत्नी भावना (25) वर्ष और एक साल के बच्चे के साथ पिछोर जा रहे थे। वे जब फ्लाई ओवर के नीचे पहुंचे तभी बाइक में लग्जरी कार ने टक्कर मार दी और प्रशांत व पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर व हाथ में फ्रैक्चर हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों की सूचना पर डायल-100 वाहन से पायलट ने मौके पर पहुंचे और घायल महिला व बच्चे को पुलिस के वाहन से सिविल अस्पताल डबरा लेकर आए। अस्पताल में महिला व बच्चे का प्राथमिक उपचार किया गया तथा हालत गंभीर होने पर ग्वालियर रैफर कर दिया। महिला को जब ग्वालियर ले जाया जा रहा था तभी जौरासी के निकट उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है।
इस घटना से ३० मिनट पहले १०.३० बजे के करीब फ्लाई ओवर के नीचे ही बाइक से पिछोर जा रहे राजेन्द्र को कार ने टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने राजेन्द्र को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां गंभीर हालत होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे ग्वालियर रैफर किया। दोपहर करीब 2.30 बजे सूचना मिली कि प्लाइ ओवर के नीचे एक और एक्सीडेंट हो गया है। डायल 100 तत्काल मौके पर पहुंची तो दो लोग घायल अवस्था में पड़े हैं इनकी बाइक में कंटेनर ने टक्कर मार दी। घायल भगवान दास (65 वर्ष) और हरिओम (52 वर्ष) निवासी डबरा बाइक पर सवार होकर पिछोर जा रहे थे तभी फ्लाई ओवर के नीचे तेज गति से आ रहे कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे दोनों लोग बाइक से उछलकर दूर जाकर गिरे और कंटेनर ओमप्रकाश के पैरों को रौंदता हुआ निकल गया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को डायल-100 से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को ग्वालियर रैफर किया गया। ग्वालियर में उपचार के दौरान ओमप्रकाश की मौत हो गई।

Home / Dabra / बायपास फ्लाई ओवर के नीचे चारघंटे में तीन हादसे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो