scriptपिछोर में तीसरे दिन भी टोटल लॉकडाउन, डबरा में दोपहर 12 बजे तक मिली छूट | Total lockdown on third day in Pichor, rebate up to 12 noon in Dabra | Patrika News
डबरा

पिछोर में तीसरे दिन भी टोटल लॉकडाउन, डबरा में दोपहर 12 बजे तक मिली छूट

बैंक और कियोस्क सेंटर भी खुले

डबराApr 23, 2020 / 11:36 pm

rishi jaiswal

पिछोर में तीसरे दिन भी टोटल लॉकडाउन, डबरा में दोपहर 12 बजे तक मिली छूट

पिछोर में तीसरे दिन भी टोटल लॉकडाउन, डबरा में दोपहर 12 बजे तक मिली छूट

डबरा. गुरुवार को तीसरे दिन भी पिछोर क्षेत्र समेत आसपास के गांवों की आवाजाही बंद रही। ये पूरा क्षेत्र लॉकडाउन रहा। हालांकि डबरा शहर में तीसरे दिन दोपहर 12 बजे तक छूट दी गई। इस दौरान बाजार खुले और लोगों ने किराना सहित अपनी जरूरत के सामान खरीदारी की। क्षेत्र में कोरोना पॉजीटिव व्यक्ति के मिलने के बाद से डबरा अनुभाग में धारा 144 लागू करते हुए बैकें तक बंद कर दी गई थी।
दोपहर 12 बजते ही सायरन बजाती गाडिय़ां बाजार में निकली और सभी से दुकानें बंद करने का अनाउंस किया। लोगों को भी कफ्र्यू की समय सीमा समाप्त होने का कहा गया और उन्हें घर लौटाया। दोपहर बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर अनावश्यक निकले लोगों को रोका और सख्ती बरती। पिछोर क्षेत्र में लगातार तीसरे दिन भी प्रशासन की सख्ती बनी रही और लोग भी दहशत के कारण नहीं निकले। डबरा शहर में दोपहर 12 बजते ही बाजार बंद हो गया और सडक़ें सूनी हो गई। अनुमति प्राप्त पांच मेडीकल की दुकानें खुली रहीं।
तीसरे दिन डबरा शहर में बैंक और कियोस्क सेंटर खुले। हालांकि काफी हद तक कियोस्क सेंटरों पर भी सोशल डिस्टेंस के नियमों का पालन होता मिला। बाजार में कई जगह खरीदारी के दौरान लोगों की भीड़ समूह के रूप में देखी गई। इधर, दोपहर 12 बजे तक शहर में हलचल रही। लोगों ने पहुंचकर बैंक संबंधी कामकाज भी निपटाए।

Home / Dabra / पिछोर में तीसरे दिन भी टोटल लॉकडाउन, डबरा में दोपहर 12 बजे तक मिली छूट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो