scriptलोकसभा चुनाव से पहले भाजपा नेता को कलेक्टर ने किया जिलाबदर, जानें पूरा मामला | Before the Lok Sabha elections, the collector expelled the BJP leader from the district, know the whole matter | Patrika News
दमोह

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा नेता को कलेक्टर ने किया जिलाबदर, जानें पूरा मामला

कुछ दिन पहले कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए भाजपा नेता राजेन्द्र बिदोल्या 90 दिनों के लिए जिलाबदर…

दमोहApr 17, 2024 / 08:06 pm

Shailendra Sharma

भाजपा नेता जिलाबदर
मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच दमोह में एक भाजपा नेता को कलेक्टर ने जिलाबदर कर दिया है। भाजपा नेता के जिलाबदर होने की चर्चाएं जोरों पर हैं । जिस भाजपा नेता को जिलाबदर किया गया है उसका नाम राजेन्द्र बिदोल्या है जो पथरिया ब्लॉक के नरसिंहगढ़ के रहने वाले हैं।

भाजपा नेता जिलाबदर


नरसिंहगढ़ निवासी सरपंच प्रतिनिधि राजेन्द्र बिदोल्या पहले कांग्रेस में थे और कुछ समय पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे। बिदोल्या को बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने भाजपा की सदस्यता दिलाई थी। लेकिन अब कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने राजेन्द्र बिदोल्या को जिलाबदर करने का आदेश जारी किया है। बता दें कि राजेंद्र बिदोल्या नरसिंहगढ़ क्षेत्र के व्यवसायी हैं और वो कांग्रेस नेता के रूप में राजनीति में काफी समय से सक्रिय हैं। बीते विधानसभा चुनाव में राजेंद्र ने कांग्रेस प्रत्याशी के लिए काफी काम भी किया था और फिर भाजपा में शामिल हो गए थे।
लोकसभा चुनाव से पहले दमोह में भाजपा नेता जिलाबदर

90 दिनों के लिए जिलाबदर


दमोह जिला कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने आपराधिक गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव से नियंत्रण करने के उद्देश्य से एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी के प्रतिवेदन पर मप्र राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अपराधी राजेंद्र बिदोल्या पर जिलाबदर की कार्रवाई की है। राजेन्द्र बिदौल्या को जिलाबदर कार्रवाई के दौरान दमोह जिले की भौगोलिक सीमा तथा आसपास के जिला सागर, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, पन्ना व छतरपुर से आगामी तीन माह अर्थात 90 दिवस की कालावधि के लिए निष्कासित (जिलाबदर) किया गया है। आदेश में साफ लिखा है कि बिदोल्या आदेश की प्राप्ति से 24 घंटे के अंदर दमोह जिले की सीमा से बाहर जाएं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो