scriptसीएम की यात्रा में पत्नी साधना सिंह के हाथ में किसने पकड़ाए कागज, देखें तस्वीरें | CM Shivraj Chouhan Wife role in Jan Ashirwad Yatra | Patrika News
दमोह

सीएम की यात्रा में पत्नी साधना सिंह के हाथ में किसने पकड़ाए कागज, देखें तस्वीरें

सीएम की यात्रा में पत्नी साधना सिंह के हाथ में किसने पकड़ाए कागज, देखें तस्वीरें

दमोहJul 26, 2018 / 03:14 pm

rakesh Palandi

CM Shivraj Chouhan Wife role in Jan Ashirwad Yatra

दमोह. जन आर्शीवाद की आकांक्षा लेकर यात्रा लेकर निकले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उस समय प्रफुल्लित हो गए जब भारी बारिश के बीच जन मुख्यमंत्री के दर्शन के लिए कतारबद्ध खड़ा रहा। जहां पुरुष वर्ग छाता लगाए हुए था, वहीं महिलाएं और बालिकाएं भीगते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रथ आने का इंतजार करती रहीं।
पटेरा में पहली रथ सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा जनता की जिंदगी में बदलाव के लिए यह यात्रा लेकर निकला हूं। कांग्रेस शासन के 50 साल में जो यातनाएं आपने सही हैं। व

दमोह. जन आर्शीवाद की आकांक्षा लेकर यात्रा लेकर निकले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उस समय प्रफुल्लित हो गए जब भारी बारिश के बीच जन मुख्यमंत्री के दर्शन के लिए कतारबद्ध खड़ा रहा। जहां पुरुष वर्ग छाता लगाए हुए था, वहीं महिलाएं और बालिकाएं भीगते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रथ आने का इंतजार करती रहीं। पटेरा में पहली रथ सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा जनता की जिंदगी में बदलाव के लिए यह यात्रा लेकर निकला हूं। कांग्रेस शासन के 50 साल में जो यातनाएं आपने सही हैं। वह मैंने अपने कार्यकाल में कम करने का प्रयास किया है। जनता के साथ गरीबों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए मैंने योजनाओं का क्रियान्वयन किया है। गरीब आदमी का सबसे ज्यादा रुपया बिजली बिल में खर्च हो रहा था, इसलिए अब मैंने संबल योजना में 200 रुपए में बिजली देने का प्रबंध किया है। किसानों के लिए बोनस दिया है। मैं प्रत्येक प्रदेशवासी के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए दिन रात प्रयास कर रहा हूं। जनता की परेशानी को अपने सिर पर ले रहा हूं।

Home / Damoh / सीएम की यात्रा में पत्नी साधना सिंह के हाथ में किसने पकड़ाए कागज, देखें तस्वीरें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो