scriptदमोह लोकसभा 12 बजे: 45 प्रतिशत मत खुले, बीजेपी प्रत्याशी राहुल सिंह 170586 से आगे | Damoh Lok Sabha 12 pm: 45 percent votes cast, BJP candidate Rahul Singh ahead by 1.5 lakh votes | Patrika News
दमोह

दमोह लोकसभा 12 बजे: 45 प्रतिशत मत खुले, बीजेपी प्रत्याशी राहुल सिंह 170586 से आगे

लोकसभा चुनाव की मतगणना लगातार जारी है। दमोह लोकसभा चुनाव की मतगणना पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर में चल रही है

दमोहJun 04, 2024 / 12:05 pm

Samved Jain

दमोह. लोकसभा चुनाव की मतगणना लगातार जारी है। दमोह लोकसभा चुनाव की मतगणना पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर में चल रही है। जिसमें दोपहर 12 बजे तक दमोह बीजेपी के प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी 170586 से अधिक मतों से बढ़त बना चुके हैं। दोपहर 12 बजे तक करीब 4 लाख मतों की गिनती हो चुकी है। यानि अब तक 45 प्रतिशत करीब मतों की गिनती हो चुकी है। जबकि 55 प्रतिशत मतों की गिनती होना शेष है। दमोह में 10 लाख के आसपास मत पड़े थे। जिनकी गिनती जारी है।

दोपहर 12 बजे तक मिली जानकारी के अनुसार दमोह में बीजेपी प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी को दोपहर 12 बजे तक 305781 मत मिल चुके है। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी तरबर सिंह लोधी को 135195 मिले है। इस तरह बीजेपी प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी 170586 मतों से अजेय बढ़त बनाए हुए हैं। माना जा रहा है कि अब यह बढ़त जीत में ही बदलेगी। हालांकि, कांग्रेस को भी अब उम्मीद कम ही है।

यह भी पढ़ें
मतगणना के दौरान 6 गणनाकर्मी, 3 मीडियाकर्मी की हालत बिगड़ी, उपचार शुरू


दमोह. दमोह लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना दमोह के पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर में चल रही हैं। दमोह में सुबह 11.30 बजे तक बीजेपी प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी करीब 1 लाख 20 हजार मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक हुई गिनती के 65 प्रतिशत मत प्राप्त हुए हैं। इधर, मतगणना स्थल पर सफोकेशन और भीषण गर्मी के कारण यहां मौजूद लोगों के स्वास्थ्य पर असर पडऩे लगा है। दमोह लोकसभा की मतगणना के दौरान अब तक 6 मतगणना कर्मी बीमार हो चुके हैं। जिनका उपचार चल रहा है, इनमें से एक को जिला अस्पताल रेफर करना पड़ा है। इसके अलावा 3 मीडिया कर्मी भी गर्मी के चलते बीमार हो गए हैं। गर्मी को देखते हुए मतगणना कक्ष की कुर्सियां खाली नजर आ रही हैं। वहीं कई लोग मतगणना छोड़कर वापस होने लगे हैं। मौजूदा स्थिति में मतगणना केंद्र पर हवा और कूलिंग की कोई खास व्यवस्था नहीं है। ऐसे में लगातार ड्यूटी कर रहे लोग बीमार हो रहे हैं। बता दें कि मतगणना स्थल पर चिकित्सा खंड भी बनाया गया था, जिसमें बीमार हुए लोगों का उपचार किया जा रहा है। जबकि हालत गंभीर होने पर रेफर किया जा रहा हैं।

Hindi News/ Damoh / दमोह लोकसभा 12 बजे: 45 प्रतिशत मत खुले, बीजेपी प्रत्याशी राहुल सिंह 170586 से आगे

ट्रेंडिंग वीडियो