scriptडॉक्टर पर पुष्प वर्षा कर किया सम्मान | Honor was done by showering flowers on doctor | Patrika News
दमोह

डॉक्टर पर पुष्प वर्षा कर किया सम्मान

डॉक्टर पर पुष्प वर्षा कर किया सम्मान

दमोहApr 08, 2020 / 01:18 pm

Sanket Shrivastava

Honor was done by showering flowers on doctor

Honor was done by showering flowers on doctor

हटा. अपने कर्तव्यों के प्रति सजगता और तत्परता बरतने वाले डॉक्टरों और पुलिसकर्मियों का जनता अब लगातार सम्मान कर रही है। हटा में मंगलवार को नागरिकों ने एक चिकित्सक के ड्यूटी पर जाते वक्त पुष्प वर्षा की और उत्साहवर्धन के लिए तालियां बजाकर हौसला अफजाई की।
नवोदय वार्ड ककराई में रहने वाले सिविल अस्पताल में पदस्थ डॉ. यूएस पटेल जैसे ही ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकल तो आसपास के लोग उनके पास आ गए। महिलाओं ने पुष्प वर्षा की। लोग तालियां बजा रहे थे। दरअसल मोहल्ले के लोग लगातार देख रहे हैं कि सिविल अस्पताल में ड्यूटी पर जाने और आने के बाद अपने परिवार के साथ मोहल्ले की चिंता करते हुए डॉ. पटेल सर्तकता बरत रहे हैं। इनकी दिनचर्या को देख लोगों ने इनका उत्साहवर्धन कर इनका सम्मान किया। पं. मोहन मिश्रा ने कहा कि इस समय अभी देश को सबसे अधिक डॉक्टरों की आवश्यकता इसलिए वह रोज सम्मान के हकदार हैं। ताकि लोगों के उत्साह का संचार उनकी ड्यूटी के दौरान उनके अंदर होता रहे। उत्साह वर्धन करने वालों में पीएल उपाध्याय, कुलदीप उपाध्याय, साकेत चौबे, महेंद्र रैकवार, शुभम प्यासी व महिलाएं शामिल थीं।

Home / Damoh / डॉक्टर पर पुष्प वर्षा कर किया सम्मान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो