script108 श्रद्धा संवर्धन गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ | Launch of 108 Shraddha Sanvardhan Gayatri Mahayagya | Patrika News
दमोह

108 श्रद्धा संवर्धन गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ

जिला व सत्र न्यायाधीश रघुवंशी ने पत्नी किया पूजन अर्चन

दमोहJan 19, 2019 / 09:12 pm

Rajesh Kumar Pandey

Launch of 108 Shraddha Sanvardhan Gayatri Mahayagya

Launch of 108 Shraddha Sanvardhan Gayatri Mahayagya

दमोह. वेद मंत्रों के उच्चारण से गुंजायमान होता परिसर तथा यज्ञ कुंडों से निकलती हुई ज्वाला में आहुति रूप में दी गई। दिव्य औषधियों की सुगंध से धर्ममय बना वातावरण हजारों की संख्या में उपस्थित पीत वस्त्र धारण किए मातृशक्ति और पुरुष आहुतियां दे रहे थे। आयोजित 108 कुंडीय श्रद्धा संवर्धन महायज्ञ के आयोजन स्थल का पर सुंगधित वातावारण हर किसी का मन शांत कर रहा था।
ब्रहृम मुहूर्त में शांतिकुंज हरिद्वार से यज्ञ कराने आए विद्वान व गायत्री साधकों ने उक्त महायज्ञ को कराया जा रहा है। द्वितीय दिवस का प्रथम चरण जिसमें जिले की जिला व सत्र न्यायाधीश एसएस रघुवंशी ने सपत्नीक ने विधि अनुसार ध्वजारोहण दीप प्रज्वलन तथा पूजन अर्चन किया। वहीं जिला अधिवक्ता संघ के जिलाध्यक्ष पंकज खरे ने सपत्नीक तथा नगर पालिका अध्यक्ष मालती असाटी ने सहभागिता की। लगभग 5 घंटे चले प्रथम चरण में सामूहिक जप, ध्यान, प्रज्ञा, योग, देव आवाहन गायत्री महायज्ञ को शांतिकुंज हरिद्वार से आए हुए विद्वान ने कराया। ज्ञात हो कि गत 17 जनवरी को नेता प्रतिपक्ष मध्यप्रदेश शासन गोपाल भार्गव, पूर्व मंत्री जयंत कुमार मलैया दमोह विधानसभा 55 के विधायक राहुल सिंह, अजय टंडन जिला अध्यक्ष कांग्रेस ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए सहभागिता की थी। 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ। श्रद्धा संवर्धन गायत्री महायज्ञ 21 जनवरी तक चलेगा। गायत्री परिवार का मुख्य उद्देश्य हम सुधरेंगे युग सुधरेगा को क्रियान्वित करने धर्म तंत्र से लोक शिक्षण की विधा को अपनाते हुए उक्त गायत्री महायज्ञ का आयोजन चल रहा है। विदित हो कि अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में गायत्री परिवार के लोग समाज के विभिन्न सेवाभावी संगठनों एवं समाजसेवियों के सहयोग से पिछले 70 वर्षों से सक्रिय रहकर कार्य किया जा रहा है।

Home / Damoh / 108 श्रद्धा संवर्धन गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो