26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पैदा होते ही मां ने की बेटी को अभिनेत्री बनाने की चाहत

मां की चाहत को पूरा करने में जुटी है दमोह की बेटी चाहत
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दमोह

•

image

Rajesh Kumar Pandey

•

Updated: 19 Feb 2018, 12:33 PM IST

Lead Roll in TV serials

Lead Roll in TV serials

दमोह. एक गांव में एक ने बेटी को जन्म दिया, गांव में परिजनों की चाहत था कि बहू के घर लड़का हो, लेकिन पैदा हो गई बेटी, जब मां को होश आया और बेटी का चेहरा देखा तो मां ने नवजात बेटी का हसीन चेहरा देख उसी पल अटल चाहत की वह अपनी बेटी को एक दिन अभिनेत्री बनाकर लोगों की सोच पर तमाचा मारेगी और एक मां ने आज यह कर दिखाया है। जिसमें उसे कई परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन वह पराजित नहीं हुई है।
चंडीचौपरा गांव में जन्मी और वहीं पांचवीं कक्षा तक पड़ी चाहत दमोह आ गई। इसी बीच उसके पिता चल बसे। अब अकेली मां भावना पांडेय थी और उसकी यह चाहत कि वह अपने बेटी चाहत को कैसे हीरोइन बनाए। उसने संघर्ष किया जैसे-जैसे चाहत 15 साल की हुई उसे अभिनय की ट्रेनिंग दिलाने चार लाख रुपए के लिए बैंक-दर-बैंक घूमी लेकिन वहां पर इंजीनियर व डॉक्टर के लिए लोन था, एक्टिंग के लिए कोई भी लोन देना नहीं चाहता था। थक हारकर मां ने अपने जेवर गिरवी रखे और इंदौर व जयपुर में बेटी को ट्रेनिंग दिलाई। इसके बाद मुंबई जाने के लिए फिर अपने जेवर बेचे और बेटी को मुंबई की मायानगरी में काम की तलाश कराई। कहते हैं कि सपने देखो लेकिन उनको पूरा करने के लिए मेहनत भी करो। बस इसी सदवाक्य पर अकेले चलते हुए भावना पांडेय की चाहत भी उस दिन पूरी हुई जब उसकी बेटी को टीवी सीरियलों में लीड रोल मिलने लगे। अब भावना पांडेय अपनी बेटी को पहले बिग बॉस में देखना चाहती हैं, इसके बाद साफ-सुथरी फिल्म में एंट्री कराने की चाहत रखे हुए हैं।
टीवी सीरियल एक्टे्रस चाहत पांडेय भी अपनी मां की चाहत को पूरा करने के लिए दिन रात मेहतन कर रही है। पैसों की कमी के कारण चाहत भी एक दो किमी पैदल चलती और ऑटो के पैसे बचाती थी ताकि उसकी मां पर बोझ न पड़े। पैदल चलने में चाहत के पांव में फफोले पड़ जाते थे। चाहत को ईश्वर ने अद्भुत सुंदरता दी है साथ ही जिन सीरियलों में उसे रोल मिला है उन्हें उसने भी बड़ी शिद्दत से निभाया है। जिससे 20 साल की उम्र में वह अपना मुकाम पाने के लिए दिन रात लगन से लगी हुई है। टीवी सीरियल में काम करने के बाद चाहत ने अपनी मां बैंक में गिरवी रखे जेवर छुड़ा लिए हैं और बैंक का कर्ज भी अदा करने के साथ आमचौपरा स्थित मकान को भी डेकोरेट करा लिया है।
चाहत एक नाम अनेक
चाहत पांडेय ने विभिन्न सीरियलों में अब तक रोल किए हैं, जिनमें पवित्र बंधन में मिष्ठी का रोल, ऐसी दीवानगी में प्रीति का रोल, चीख में सपना का रोल, होशियार में अंजली का रोल, सावधान इंडिया, रिश्ता लिखेंगे हम नया सीरियल में मेन रोल में काम किया है। अब नया सीरियल राधा-कृष्णा आने वाला है जिसमें मुख्य राधा की भूमिका में नजर आएगी।
आसान नहीं है सपनों को पूरा करना
टीवी एक्ट्रेस चाहत पांडेय ने बताया कि सपने तो हर कोई देखता है, लेकिन उसे पूरा करना आसान नहीं है, लेकिन मां का आशीर्वाद और उनकी चाहतों ने दमोह जैसे शहर जिसे मुंबई में कोई नहीं जानता राह आसान नहीं थी। ऑडीशन के लिए तीन-तीन दिन तक कतार में लगने के बाद फिर छटनीं वाली लाइनों में महीनों धक्के खाने के बाद मुकाम मिला है, लेकिन जिद और जुनून ने मायानगर के द्वार खोल दिए हैं।
मुंबई कीचड़ और तुम कमल हो
भावना पांडेय ने अपनी बेटी चाहत को यह सीख देकर अकेले मुंबई भेजा कि मुंबई कीचड़ है और में तुम्हें कमल समझकर भेज रही हूं। भावना कहती हैं कि हर मां को अपनी बेटी के लिए पंख देना चाहिए ताकि वह अपनी चाहत के अनुरूप उड़ान भर सके, यह उन्होंने आज अपनी बेटी को दिया है, उन्हें विश्वास है कि एक दिन चाहत पांडेय फिल्मी दुनिया में दमोह ही नहीं वरन पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र का नाम रोशन करेगी।