scriptफसल को पानी की दरकार, मुरझा रही फसले सूख रहे झरना, लाल बादल हर रोज दे रहे दगा | People get annoyed by heat when they get out of the glow | Patrika News
दमोह

फसल को पानी की दरकार, मुरझा रही फसले सूख रहे झरना, लाल बादल हर रोज दे रहे दगा

फसल को पानी की दरकार, बारिश की खेच से बड़ी उमस मुरझा रही फसलेसूख रहे झरना] लाल बादल हर रोज दे रहे दगा

दमोहJul 22, 2019 / 07:28 pm

rakesh Palandi

People get annoyed by heat when they get out of the glow

सूख रहे झरना

मडिय़ादो. तेजधूप निकलने से लोग गर्मी से परेशान नजर आ रहे हैं। वहीं मौसम के करवट बदलने से एक बार फिर पारे में भी उछाल देखा देखा जा रहा है। एक सप्ताह पहले जंगली जलप्रपात कल कल बहते ऐसा प्रतीत कर रहे थे जैसे कोई गीत गुनगुना रहे हों, लेकिन अब वह भी शांत हो चुके हैं। गर्मियों की तरह सूखे पड़े मुंह चिड़ा रहे हैं।
लोगों को गर्मी से अधिक उमस ने परेशान कर रखा है। बीते एक सप्ताह से अधिक बीत चुका है। लेकिन बारिश वापस आने का नाम नहीं ले रही है। जिसके चलते गर्मी बढ़ गई और लोग मौसमी बीमारियों की गिरफ्त में जकड़ रहे हैं। क्षेत्र में जहां लोग उल्दी दस्त, बुखार, सर्दी व खासी से पीडि़त होने के कारण अस्पतालों में कतार में लग कर इलाज कराने देखे जा रहे हैं। तो दूसरी और किसान खेतों में बोई गई फसल को मुरझाते देख उदास हो रहा है। आलम यह है कि दोपहर में उड़द सोयाबीन सहित अन्य फसलों के पत्ते मुरझा जाते हैं। यदि एक दो दिन बारिश नहीं होती है किसानों को खरीफ फसल से कुछ हाथ नहीं लगेगा।
किसान चिंतित-
गौरतलब है की कि किसान पहली बारिश होने पर अपने खेतों को खेडऩे के साथ ही बोवनी भी कर चुका है। बोवनी करने के बाद बारिश नहीं हुई है। बोवनी के समय खेतों में नमी होने के कारण बीच में अंकुरण हो चुका है। लेकिन अब बारिश नहीं होने के कारण अंकुरित बीज प्रभावित हो रहा है। जिसके चलते किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखाई दे रही हैं। किसान आसमान पर टकटकी लगाए बारिश का इंतजार कर रहे हंै। हालांकि मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का अनुमान सही निकलता है तो निश्चित जहां आमजन को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है तो वहीं मुरझाती फसलों को जीवन दान मिल जाएगा।

Home / Damoh / फसल को पानी की दरकार, मुरझा रही फसले सूख रहे झरना, लाल बादल हर रोज दे रहे दगा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो