scriptमयखाने में तब्दील मार्केट की छत | Pubs into the roof of the market | Patrika News
दमोह

मयखाने में तब्दील मार्केट की छत

मैनबाजार स्थित स्वतंत्रता सेनानी किशोर सिंह मार्केट का मामला

दमोहMar 03, 2016 / 06:21 am

narendra shrivastava


हिंडोरिया. नगर के मैन बाजार में स्वतंत्रता सेनानी किशोर सिंह मार्केट की छत शाम होते ही मयखाने में तब्दील हो जाती है। छत पर किसी की नजर नहीं जाने और पुलिस के ढुलमुल रवैया के कारण शराबियों के हौसले बुलंद हैं। 
छत पर जाते समय प्रत्येक सीढिय़ों पर बोतलें पड़ी हैं। खास बात यह कि जिस मार्केट की छत पर शराबी बैठकर जाम लगाते हैं, उसी छत के नीचे बने कुएं से पूरे नगर को जल सप्लाई की जाती है। जिसकी देखरेख का कोई इंतजाम नहीं है। समय रहते अगर प्रशासन ने सुरक्षा का इंतजाम नहीं किया तो बड़ा हादसा हो सकता है। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो