scriptमुनि तरुण सागर को दी श्रद्धांजलि, जिले भर में रखी गईं शोक सभाएं | Tarun Sagar Samadhi | Patrika News
दमोह

मुनि तरुण सागर को दी श्रद्धांजलि, जिले भर में रखी गईं शोक सभाएं

याद किए गए उनके वचन

दमोहSep 03, 2018 / 12:14 pm

Rajesh Kumar Pandey

Tarun Sagar Samadhi

Tarun Sagar Samadhi

तेंदूखेड़ा. रविवार को 2 बजे से राष्ट्रसंत मुनि तरुण सागर महाराज को विद्यानगर सभागार तेंदूखेड़ा में विनम्र अश्रुपूरित श्रद्धांजलि समर्पित की गई। जिसमे समस्त भाजपा मंडल, नगर के वरिष्ठ नागरिकों, जैन समाज, नेहरु युवा केंद्र, भगत सिंह युवा मंच, जिन शासन संघ, गौ शाला परिवार, महाविद्यालय के छात्र, छात्राएं ,चातुर्मास कमेटी, पुलिस प्रशासन, शिक्षकों और अन्य सैकड़ों लोगों ने अपने भक्ति सुमन समर्पित किए। वरिष्ठ पदाधिकरियों ने शब्दों के माध्यम से भी अपने भक्तिसुमन समर्पित किए। दसरथ सिंह ठाकुर, चंद्रभान सिंह ठाकुर, ऋषि भैया ने ये मुनिश्री के समक्ष ये घोषणा की। तारादेही चौराहे को बहुत जल्द तरुणसागर चौराहा के नाम से व नगर के कॉलेज का नाम तरुणसागर महाविद्यालय नाम रखा जाएगा। ज्ञात हो कि मुनिश्री ने नगर में महाविद्यालय की मांग को रखा था। चंद्रभान सींग ने बताया कि गुहंची ग्राम को तरुण सागर धाम नामकरण करने का प्रस्ताव भेज दिया गया है। इसका नाम बहुत जल्द तरुणसागर धाम होगा।
शनिवार को नगर के मॉडल हाइस्कूल में बालसभा के दौरान बच्चों द्वारा मुनिश्री तरुण सागर महाराज को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की। दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। बालसभा के इस अवसर पर अजय जैन के द्वारा मुनिश्री के जीवन पर प्रकाश डाला गया। वर्तमान स्थिति से सबको अवगत कराया। स्कूल प्रधानाध्यापक स्वदेश नेमा ने मुनिश्री को जन जन का संत बताते हुए कहा कि मुनिश्री के कड़वे प्रवचन पथ प्रदर्शक हैं। अजय जैन के द्वारा नमोकार मंत्र का जाप कराया गया
प्र्राचार्य ने बताया की ऐसे संत दुनिया में विरले
मॉडल स्कूल के प्रभारी प्राचार्य केएल चौकसे ने मुनि तरुण सागर महाराज के प्रवचनों के कुछ अंश बच्चों को सुनाते हुए कहा कि ऐसे संत विरले होते हैं, जो सभी को रास्ता बताते हैं। बालसभा के दौरान स्वदेश नेमा, अजय जैन, शालनी नामदेव, सुदीप जैन, सुखराम अहिरवार हरिराम चक्रवर्ती व सभी बच्चे विशेष रूप से उपस्थित रहे
तेजगढ़ में मुनि को श्रद्धांजलि
बलदाऊ भगवान की जन्म जयंती पर भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा जबेरा विधानसभा के चारों मंडलो का कार्यक्रम तेजगढ़ में रखा गया था। जिसमे राष्ट्रीय क्रांतिकारी संत मुनि तरुण सागर की समाधि हुई। जिससे पार्टी के कार्यक्रम छोटे ही रूप में मनाया गया। गुरुजी के लिए मौन धारण कर श्रद्धांजली दी । विधानसभा प्रभारी दीपक उपाध्याय, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह, डॉ. परम् सिंह, तेंदूखेड़ा मंडल अध्यक्ष मूरत सिंह, नोहटा मंडल अध्यक्ष राजा भैया, तेजगढ़ मंडल अध्यक्ष लखन यादव, उम्मीद सिंह, राजकुमार जैन, नारायण सिंह, ब्रजेन्द्र यादव, युवा मंडल अध्यक्ष डॉ अनूप सिंह, अनुराग नेमा, अमान सिंह, अनिल जैन, दुर्जन सिंह सहित अनेक लोगों की मौजूदगी रही।

Home / Damoh / मुनि तरुण सागर को दी श्रद्धांजलि, जिले भर में रखी गईं शोक सभाएं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो