scriptपसंद के लड़के से नहीं हुई थी शादी तो दुल्हन ने उठाया यह बड़ा कदम, ससुराल पक्ष लगा प्रताडऩा का आरोप | The boy did not marry the bride, the bride picked up this big step, th | Patrika News
दमोह

पसंद के लड़के से नहीं हुई थी शादी तो दुल्हन ने उठाया यह बड़ा कदम, ससुराल पक्ष लगा प्रताडऩा का आरोप

नवविवाहिता ने फंदे से लटककर दी जान, ससुराल में फंदे से लटककर दी जान

दमोहMay 19, 2019 / 10:50 pm

lamikant tiwari

The boy did not marry the bride, the bride picked up this big step, th

The boy did not marry the bride, the bride picked up this big step, th

दमोह. सिटी कोतवाली थानांतर्गत फुटेरा वार्ड नंबर चार निवासी एक नवविवाहिता ने फंदे से लटककर जान दे दी। रविवार दोपहर हुई घटना के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू की। लेकिन २५ दिन पूर्व वैवाहिक गठबंधन में बंधी महिला द्वारा जान देने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। हालांकि मौके पर एफएसएल स्पेशलिस्ट डॉ. किरण सिंह सहित कोतवाली पुलिस स्टॉफ ने पहुंचकर सूक्ष्म जांच की। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
मामले में पुलिस ने बताया है कि रोशनी पति कमलेश विश्वकर्मा (२०) निवासी फुटेरा वार्ड नंबर चार ने रविवार दोपहर फंदे से लटककर जान दे दी थी। जिसकी जानकारी पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मृतिका के मायका पक्ष पथरिया थाना के खजरी बिलानी गांव निवासी राजू विश्वकर्मा ने बताया कि उसकी बेटी की शादी इसी वर्ष २४ अप्रेल को हुई थी। शादी होने के बाद बेटी रोशनी की दूसरी विदा हुई थी। जिसमें दो दिन पूर्व दूसरी बिदा में आई बिलानी खजरी गांव से ससुराल आई थी। राजू का कहना है कि उनकी बेटी १३ मई को दूसरी विदा में ससुराल फुटेरा वार्ड आई थी। उसे कोई परेशानी नहीं थी। लेकिन अचानक उसने इतना बड़ा कदम कैसे उठा लिया यह समझ नहीं आ रहा है। हालांकि मायका पक्ष की महिलाओं ने ससुराल पक्ष पर प्रताडऩा का आरोप लगाया।
मृतका के पति कमलेश विश्वकर्मा का कहना है कि उसका कोई विवाद नहीं है दोपहर में वह करीब डेढ़ बजे खाना खाने आया था दो बजे चला गया था। उसने यह भी बताया कि रोशनी उसे पसंद नहीं करती थी। उसे शादी के बाद छूने भी नहीं दिया। लगुन के बाद उसे देखने के लिए बुलाया गया था। उसके पहले लड़का-लड़की ने एक दूसरे को नहीं देखा था। देखने के बाद रोशनी उसे पसंद नहीं कर रही थी।
ससुराल पक्ष के लोगों का कहना था कि वह लोग दोपहर में करीब दो बजे जिला अस्पताल गए हुए थे। इसी बीच उन्हें फोन पर सूचना मिलने के बाद वह शाम ४.३० पर वापस घर पहुंचे। जिन्होंने महिला को फंदे से लटका पाया। तुरंत ही पुलिस को सूचना दी।
जड़ दिया झापड़ –
मामले में जब पुलिस की मौजूदगी में पंचनामा कार्रवाई की जा रही थी। इसी बीच मृतका के मायका पक्ष से पहुुंची महिलाओं में से एक महिला ने मृतका की जिठानी को झापड़ जड़ दिया। मायका पक्ष की महिलाओं का कहना था कि ससुराल वाले उसे जबरन प्रताडि़त कर रहे थे। जिससे उसने इतना बड़ा कदम उठाया होगा।
कोतवाली थाना प्रभारी आरके गौतम का कहना है कि महिला नवविवाहिता होने से जांच सीएसपी द्वारा द्वारा की जा रही है। जिसमें मायका पक्ष व ससुराल पक्ष के बयान सीएसपी द्वारा लिए जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीएसपी मुकेश अबिद्रा का कहना है कि अभी तक नवविवाहिता द्वारा फंदे से लटककर जान देने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। ससुराल व मायका पक्ष के बयान दर्ज करने व पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Home / Damoh / पसंद के लड़के से नहीं हुई थी शादी तो दुल्हन ने उठाया यह बड़ा कदम, ससुराल पक्ष लगा प्रताडऩा का आरोप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो