scriptखरीदी केंद्र में मनमानी को लेकर आक्रोशित किसानों ने किया हंगामा, जानिए क्यों | The ruckus caused by angry farmers about the arbitrariness in the shop | Patrika News
दमोह

खरीदी केंद्र में मनमानी को लेकर आक्रोशित किसानों ने किया हंगामा, जानिए क्यों

अधिकारियों की समझाइस के बाद माने किसान

दमोहJan 14, 2019 / 11:58 pm

lamikant tiwari

The ruckus caused by angry farmers about the arbitrariness in the shop

The ruckus caused by angry farmers about the arbitrariness in the shop

तेंदूखेड़ा. क्षेत्र से लगे तेजगढ़ में समर्थन मूल्य पर चल रही उड़द खरीदी में अंतिम तारीख नजदीक आते ही किसानों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच चुका है। हर्रई वेयर हाउस परिसर में सहकारी समिति हिनोति पुतरीघाट द्वारा की जा रही खरीदी से आक्रोशित किसानों ने हंगामा कर दिया। किसान हंगामा करते हुए सड़क पर आ गए जिससे हाम की स्थिति बन गई। हालांकि कुछ देर बाद पुलिस की समझाइस पर सभी किसान मान गए। जिन्होंने हंगामा समाप्त कर दिया।
किसानों का आरोप है कि समिति के लोगों द्वारा व्यापारियों का अमानक उड़द खरीदा जा रहा है। किसानों को वारदाना नहीं होने का बहाना बनाया जा रहा है। जिससे किसान आक्रोशित हो गए।
इस बीच हंगाम की खबर पर थाना प्रभारी तेजगढ़ व नायब तहसीलदार रंजना यादव पहुंची। जिन्होंने किसानों को समझाइश दी। बाद में एसडीएम ओर एसडीओपी सहित नोहटा का पुलिस बल भी पहुंच गया। सुबह ११ बजे से किसान दोपहर ३ बजे तक परेशान होते रहे। इसी बीच अधिकारियों ने पहुंचकर किसानों व सर्वेयर तथा केंद्र प्रभारी की बातों को सुनकर मामले की जानकारी ली। केंद्र पर वारदाना की कमी को उसी परिसर में हो रही धान खरीदी से पूर्ति करते हुए तुलाई का काम चालू हो सका।
किसानों ने लगाए आरोप –
खरीदी केंद्र पर मौजूद किसानों का कहना था कि शनिवार-रविवार को अवकाश होने के बाबजूद यहां अमानक उड़द की खरीदी चोरी छुपे की जाती रही है। जबकि कुछ किसान हफ़्तों से अपने उपज को रखकर बैठे हं।ै उनकी कोई सुनाई नहीं हो रही। खरीदी केंद्र के सहायक प्रभारी सारी जिम्मेदारी अपने हाथ मे लिए हुए हैं। जिनका बेटा इसी केंद्र में आपरेटर है। जो मनमाने तरीके से बारदाना देते हैं। और ऑपरेटर द्वारा भी उनकी मर्जी से ही फीडिंग की जा रही है। जिससे किसान परेशान हो गए थे।
500 बोरों की कराई व्यवस्था –
केंद्र पर बारदाना नहीं होने की समस्या का हल निकालते हुए अधिकारियों ने धान का वारदाना उपयोग करने की सहमति बनी। जिसके बाद धान खरीदी प्रभारी ने 500 बारदाना उपलब्ध कराए। जिसके बाद खरीदी चालू हो सकी।
इन्होंने रखा अपना पक्ष-
केंद्र पर नियुक्त सेर्वेयर का कहना था कि उन्हें जानकारी दिए बिना ही किसानों को बारदाना निकाल दिया जाता है। जिनका माल खरीदी लायक नहीं होता उन्हें भी बोरे उपलब्ध करा दिए जाते हैं।
एसडीएम ने की कार्रवाई-
एसडीएम नारायण सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जब वह पहुंचे केंद्र खरीदी प्रभारी वहां से चले गए थे। किसानों से चर्चा की गई है। बारदाना खरीदी के उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। सारे मामले का प्रतिवेदन कलेक्टर को सौंप रहे हैं। उसके बाद फिर कलेक्टर द्वारा कार्रवाई की जाएगी।

Home / Damoh / खरीदी केंद्र में मनमानी को लेकर आक्रोशित किसानों ने किया हंगामा, जानिए क्यों

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो