scriptइस महिला ने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगाने की दी धमकी तब पुलिस वाले ने छोड़ा, जानिए पूरी कहानी | The woman threatened to put fire on herself by adding kerosene and the | Patrika News

इस महिला ने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगाने की दी धमकी तब पुलिस वाले ने छोड़ा, जानिए पूरी कहानी

locationदमोहPublished: Apr 24, 2019 12:08:52 am

Submitted by:

lamikant tiwari

एसपी से पीडि़त ने की शिकायत

The woman threatened to put fire on herself by adding kerosene and the

The woman threatened to put fire on herself by adding kerosene and the

दमोह. जिले के रजपुरा थानांतर्गत एक बंजारा समाज की महिला ने अपने बेटे व बेटी के साथ मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। जिसमें महिला ने रजपुरा थाना में पदस्थ राजवीर सहित अन्य के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगाया है। जिसको लेकर आरोपी पुलिस वालों पर कार्रवाई करने के लिए एसपी को शिकायत पत्र सौंपा है। जिसमें शिकायत के बाद जांच कराते हुए किसी के भी दोषी पाए जाने पर कार्रवाई करने का आश्वासन एसपी विवेक सिंह ने दिया है। महिला ने बताया कि अगर वह खुद के ऊपर केरोसिन डालकर आग लगाने की धमकी नहीं देती तो आरोपी पुलिस वाला उसके बेटे के साथ बेरहमी से मारपीट करता जाता।
घर पर आकर की थी मारपीट-
पीडि़त महिला गंगीबाई पति भागा बंजारा निवासी रजपुरा ने बताया कि २२ अप्रैल को शाम ५ बजे के लगभग रजपुरा में पदस्थ एएसआई राजवीर यादव अन्य स्टॉफ के साथ उसके घर पहुंचे थे। जिन्होंने अवैध शराब के बारे में पूछा लेकिन नहीं होने पर वह हाथ पकड़कर आंगन में ले गए। जहां पर उसने लाठियों से मारपीट की। इसके बाद आरोपी पुलिस वाले ने छोटे बेटे गुलाब (१२) व नातिन सोमवती (०८) के साथ भी मारपीट की। महिला ने बताया कि जब वह मारपीट करना कम नहीं कर रहे थे। तो उसने केरोसिन से भरी पिक्की उठाकर अपने ऊपर डालकर आग लगाने की धमकी दी थी। तब फिर आरोपी पुलिस वाले ने मारपीट करना बंद किया था। महिला ने बताया कि उसके पति भामा बंजारा से भी आरोपी राजवीर ने मारपीट कर बंद कर दिया था। जिसे छोडऩे के बदले १० हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। जिसमें पांच हजार रुपए देने के साथ एसडीओपी हटा से शिकायत की थी। जिसमें जांच चल रही थी। इसलिए भी आरोपी ने घर में घुसकर मारपीट की है।
जांच के बाद करेंगे कार्रवाई –
मामले में एसपी विवेक सिंह का कहना है कि वह मामले की जांच एसडीओपी हटा से करा रहे हैं। अगर इसमें कोई दोषी पाया जाता है, तो आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें जानकारी यह भी मिली थी कि आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ पुलिस बल गया हुआ था। हालांकि मामले की जांच के बाद स्पष्ट हो जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो