scriptशहर के जटाशंकर में महिला पुलिस का रहा पहरा | Women police guarded in Jatashankar city | Patrika News
दमोह

शहर के जटाशंकर में महिला पुलिस का रहा पहरा

ग्रामीण क्षेत्रों में हरियाली अमावस्या पर सोशल डिस्टेंस भूली महिलाएं

दमोहJul 20, 2020 / 10:07 pm

Rajesh Kumar Pandey

Women police guarded in Jatashankar city

Women police guarded in Jatashankar city

दमोह. सोमवती व हरियाली अमावस्या पर हजारों महिलाएं सामूहिक रूप से एकत्रित होती थीं। शहर में तो महिला पुलिस ने सख्ती से जटाशंकर क्षेत्र में जुटने वाली हजारों महिलाओं को रोक दिया, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की सख्ती न होने पर सोशल डिस्टेंस टूटता हुआ नजर आया।
जटाशंकर में सुबह 5 बजे से दुकानें लगने लगी थीं। कुछ महिलाएं भी परिक्रमा देने पहुंच रही थीं। लेकिन जैसे ही सुबह 8 बजे महिला पुलिस की टीम ड्यूटी पर पहुंची तो वहां से सभी को हटा दिया गया।
सोमवती अमावस्या पर महिलाएं सामूहिक रूप से पीपल के पेड़ पर परिक्रमा करती हैं। कोरोना संक्रमण काल के कारण सार्वजनिक कार्यक्रम प्रतिबंधित किया गया है। जटाशंकर मंदिर सुबह से ही बंद था, लेकिन यहां लगे पीपल के पेड़ की परिक्रमा करने महिलाएं सुबह से ही पहुंचने लगी थी।
सुबह जैसे ही महिला पुलिस का दल पहुंचा तो पूरा जटाशंकर खाली करा दिया गया। इसके बाद महिला पुलिस बल दिन भर यहां पर चौकस ड्यूटी करता रहा। पुलिस को देखकर महिलाएं, बच्चे अपने घरों क ेलिए वापस होती रहीं।
हटा में सोशल डिस्टेंस भूल धूमधाम से मनाई हरियाली अमावस्या
हटा. उप काशी नगर हटा में हरियाली अमावस्या के पर्व पर महिलाओं ने पीपल व बरगद के पेड़ की परिक्रमा करने के पश्चात पूजा अर्चना व शिव शक्ति दुर्गा जी के मंदिर में महिलाओं ने माता दुर्गा जी की पूजा अर्चना करने के पश्चात सामूहिक भजन व कीर्तन किया। इस दौरान पूर्व विधायक उमादेवी खटीक व अनीता खटीक ने बताया यह कार्यक्रम हमारे माध्यम से प्रति वर्ष किया जाता है भारतीय संस्कृति के अनुसार हरियाली अमावस्या इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम से किया गया। महिलाओं ने मेहंदी हाथों में रचा कर सिंगार की थाली में रखकर दुर्गा मां की आराधना की आराधना करने के पश्चात यह प्रार्थना की गई। देश एवं प्रदेश में सुख समृद्धि हो एवं कोरोना संक्रमण महामारी से देश को मुक्ति मिले। यहां पूर्व विधायक यह भूल गई कि कोरोना संक्रमण काल चल रहा है। जिले के कलेक्टर व प्रसिद्ध मंदिरों के पुजारियों ने महिलाओं को घर में ही रहकर परिवार के बीच कार्यक्रम करने की अपील की थी, लेकिन यहां इस अपील का कोई असर नजर नहीं आया।
जागेश्वरनाथ में कोरोना के शमन के लिए हुआ रुद्राभिषेक
दमोह. श्रीदेव जागेश्वरनाथ धाम बांदकपुर में श्रावण सोमवार व सोमवती अमावस्या के विशेष अवसर पर कोरोना के शमन के लिए रुद्राभिषेक किया गया। ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष पं. सुरेश मेहता ने बताया कि मंदिर ट्रस्ट कमेटी की ओर से प्रतिदिन रुद्राभिषेक आयोजित होता है, जिसमें आज विशेष रुप से कोरोना वायरस के निवारण के लिए मंदिर के प्रबंधक पं. राम कृपाल पाठक के मार्गदर्शन में मंदिर के समस्त पुजारियों के द्वारा रुद्राभिषेक किया गया। साथ ही भोलेनाथ से सामूहिक प्रार्थना की गई कि शीघ्र ही इस महामारी से निजात मिले। ट्रस्ट के अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार से 11 ब्राह्मणों के द्वारा 11 दिनों तक लगातार भोलेनाथ का विशेष रुद्राभिषेक अनुष्ठान प्रारंभ किया जा रहा है। जिसका विशेष उद्देश्य वैश्विक बीमारी कोरोना के निवारण के लिए है, ट्रस्ट कमेटी की ओर से विशेष पहल की जा रही है कि ज्यादा से ज्यादा भोलेनाथ जी से प्रार्थना व उनका विधिवत पूजन ब्राह्मणों के द्वारा कराकर जागेश्वरनाथ के चरणों में यह प्रार्थना की जा रही है। सभी प्रकार की पूजन संबंधी सुविधाएं मंदिर प्रबंधन को कराई जा रही है।
 

Home / Damoh / शहर के जटाशंकर में महिला पुलिस का रहा पहरा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो