8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बैलाडीला का पहाड़ बना आस्था का केंद्र… हिल्स की खूबसूरती में विराजे 41 फिट के हुनमान जी, मीलों दूर से दर्शन करने आते है भक्त

CG Tourism : बैलाडीला की पहाड़ियों में हनुमान जी की 41 फीट ऊंची प्रतिमा खड़ी हुई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दंतेवाड़ा

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 1 Dec 2023, 11:04 AM IST

हिल्स की खूबसूरती में विराजे 41 फिट के हुनमान जी

हिल्स की खूबसूरती में विराजे 41 फिट के हुनमान जी

किरन्दुल। CG Tourism : बैलाडीला की पहाड़ियों में हनुमान जी की 41 फीट ऊंची प्रतिमा खड़ी हुई है। यह प्रतिमा पूरे किरंदुल के हर कोने से नजर आ जाती है। लोग सुबह उठते ही हनुमान जी के दर्शन अपने अपने घरों से करते हैं। एनएमडीसी के आरके हिल्स की खूबसूरती इस प्रतिमा की वजह से बढ़ गई है। 2017 में दंतेवाड़ा कलेक्टर सौरभ कुमार के दिशा निर्देश पर प्रतिमा की स्थापना की गई थी। उस समय से बजरंगी सेवा समिति हर वर्ष हनुमान जयंती के दिन यहां यज्ञ- हवन व पूजा अर्चना कर विशाल भंडार करवाती है। उस दिन यहां मेला लगता है। पूरे जिले भर से लोग हनुमान जी के दर्शन करने बड़ी संख्या में पहुचते है।

लौह नगरी के लोगो का मानना है कि हनुमान जी हमारी और हमारे नगर की रक्षा कर रहे हैं।उनके होते हुए किसी भी प्रकार की विपदा हमपर नही आ सकती है। आर के हिल्स पहाड़ी पर हनुमानजी की प्रतिमा स्थापित करना बहुत बड़ी चुनौती थी क्योंकि बारिश तेज़ हवा का प्रेशर इतनी ऊची मूर्ति झेल पाएगी या नही उसके लिए राजमहेंद्री से मूर्तिकार को बुलाया गया जिसके बाद यहां की पहाड़ियों के विंड लोड चैक किया गया । पहले मूर्ति 51 फिट की बनाने का विचार किया गया था बाद में फॉउंडेशन और मूर्ति की ऊँचाई सिर्फ 41 फिट रक्खी गई । ताकि मूर्ति यहां के तेज़ हवा पानी का दबाब झेल सके।

यह भी पढ़ें : रिश्तों का क़त्ल... जादू-टोना के शक में बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट, फैली सनसनी

कांस्य पदक विजेता का किया सम्मान

कोण्डागांव। बुधवार को कलेक्टर दीपक सोनी द्वारा हरियाणा के गुरूग्राम में आयोजित राष्ट्रीय खेल कूद प्रतियोगिता में जुडो खेल में कांस्य पदक प्राप्त करने वाली छात्रा लेखा नेताम का सम्मान किया।

ज्ञात हो कि 06 से 09 नवम्बर के मध्य हरियाणा के गुरूग्राम में आयोजित 52वीं केन्द्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय खेल कुद प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने भी भाग लिया। जिसमें 14 वर्ष से कम आयु वर्ग में 44 किलो ग्राम वर्ग में लेखा नेताम द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया है।