परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि बाटकोंटा निवासी हिड़मो पोयाम 58 वर्ष अपनी बहन बुधो मुचाकी के घर आए हुए थे। जहां उसके रिश्तेदारों से लगातार कई वर्षों से विवाद हो गया। तभी रिश्तेदार सुखराम पोयाम, मिट्ठू पोयाम, बुधराम, सोमडू, सन्नू, सायबो सभी निवासी बाटकोंटा पहुंचे और पुराने विवाद के अलावा सिरहा गुनिया से जादू टोना करवाते हो कहकर हिड़मो के सिर पर कुल्हाड़ी और डंडे से हमला कर दिया। जिससे घटना स्थल पर ही हिड़मो की मौत हो गई।