कलेक्टर आकाश छिकारा द्वारा जारी संशोधित आदेश के अनुसार, जिले में पहले 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था। यह निर्णय जिला प्रशासन ने 11 फरवरी 2026 को जारी आदेश के माध्यम से लिया था। हालांकि, बाद में राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में 9 नवंबर 2026 को पूरे छत्तीसगढ़ में गोवर्धन पूजा के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया।