Mallojula Venugopal Interview: माड़ की पहाड़ियों से उतरकर हथियार छोड़ने और संविधान को स्वीकार करने तक का सफर पूर्व नक्सली नेता और पोलित ब्यूरो सदस्य मल्लोजुला वेणुगोपाल उर्फ सोनू दादा के जीवन का निर्णायक मोड़ रहा। 15 अक्टूबर 2025 को उनके साथ 60 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था। एक साल बाद विशेष बातचीत में उन्होंने हथियार छोड़ने के फैसले, पुलिस के साथ अविश्वास और आत्मसमर्पण के दिन के अनुभव साझा किए। वेणुगोपाल के मुताबिक, इस निर्णय से हजारों कैडरों की जान बच पाई औ र बीते एक साल के अनुभव ने उनके फैसले पर विश्वास और मजबूत किया।