Shafali Verma Interview: क्रिकेट के मैदान पर जब कोई युवा खिलाड़ी अपनी तूफानी बल्लेबाजी से रातों-रात सुपरस्टार बन जाए और अचानक एक दिन उसे खराब फॉर्म के चलते टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाए, तो टूटना बहुत आसान होता है। लेकिन असली चैंपियन वही होता है जो इस झटके को अपनी नई शुरुआत बना ले। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विस्फोटक ओपनर और अब उपकप्तान बन चुकीं शेफाली वर्मा की कहानी भी इसी जुझारूपन की मिसाल है।